फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है यह 22 साल का युवक, कुछ ऐसा है इनका लाइफस्टाइल

Fri, 12 Feb 2021 08:12 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पद्मनाभ सिंह - फोटो : Instagram/Padmanabh singh
भारत में राजशाही भले ही खत्म हो गई है, लेकिन राजा-महाराजाओं के वंशज तो अभी भी हैं और चूंकि वो राजा थे, तो जाहिर है उनके पास करोड़ों-अरबों की संपत्ति भी होगी। इन्हीं में से एक हैं पद्मनाभ सिंह, जो जयपुर के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं या यूं कहें कि वह जयपुर रियासत के महाराजा हैं। वह जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं। पद्मनाभ सिंह अभी महज 22 साल के हैं, लेकिन वह करीब 20 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पद्मनाभ सिंह का परिवार खुद को भगवान राम का वंशज बताता है। आइए जानते हैं महाराजा पद्मनाभ सिंह के बारे में कुछ खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 5
पद्मनाभ सिंह - फोटो : InstagramInstagram/Padmanabh singh
महाराजा पद्मनाभ सिंह में कई खूबियां हैं। वह एक मॉडल तो हैं ही, साथ ही एक बेहतरीन पोलो खिलाड़ी और ट्रैवलर भी हैं। उन्हें घूमने का बहुत शौक है। कहते हैं कि वह सबसे ज्यादा खर्च घूमने पर ही करते हैं। वह अब तक कई देश घूम चुके हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
पद्मनाभ सिंह - फोटो : Instagram/Padmanabh singh
पद्मनाभ सिंह अपने आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। जयपुर के राम निवास महल में उनका निजी आलीशान अपार्टमेंट भी है, जिसमें बेडरूम से लेकर ड्रेसिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग रूम, प्राइवेट किचन, बड़ा सा बरामदा और पूल भी है।  

4 of 5
पद्मनाभ सिंह - फोटो : InstagramInstagram/Padmanabh singh
पद्मनाभ सिंह साल 2011 में अपने दादा, सवाई मान सिंहजी बहादुर की मृत्यु के बाद राजा बने थे, जिन्हें 'जयपुर का अंतिम महाराजा' कहा जाता था। पद्मनाभ सिंह का शाही परिवार जयपुर के सिटी पैलेस में रहता है, जिसकी स्थापना वर्ष 1727 में हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पद्मनाभ सिंह - फोटो : Instagram/Padmanabh Singh
कहा जाता है कि जयपुर के पूर्व महाराजा भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 309वें वंशज थे। इस राजघराने से संबंध रखने वाली पद्मिनी देवी ने खुद एक टीवी चैनल को कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था। इसके अलावा राजघराने की पूर्व राजकुमारी दीयाकुमारी भी एक ऐसा पैम्फलेट दिखा चुकी हैं, जिसमें भगवान राम के वंश के सभी पूर्वजों के नाम क्रमबद्ध रूप से दर्ज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें