Independence Day 2024 Patriotic Slogans in Hindi: भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत की आजादी के बाद से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है। देश को आजादी दिलाने के लिए भारत के कोने कोने से क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह किया। हर भारतीय को इस आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कुछ ऐसे नारे दिए, जिसने दिलों में आजादी की आग को भड़का दिया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ये नारे आज भी लोगों के जुबान पर रहते हैं। देशभक्ति से जुड़े ये नारे जोश और देशप्रेम से भरपूर हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान और राष्ट्र गीत के साथ ही इन नारों की ललकार से हर भारतीय को जोश से भर दें। 15 अगस्त के मौके पर भाषण दे रहे हैं तो अपने भाषण की शुरुआत या अंत देशभक्ति के नारे के साथ करें। यहां कुछ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रसिद्ध देशभक्ति के नारे दिए जा रहे हैं।