फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2024 Wishes: अपनों के साथ मनाएं आजादी का जश्न, सबको भेजें स्वतंत्रता दिवस के आकर्षक वॉलपेपर

Tue, 13 Aug 2024 11:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

15 अगस्त की सुबह अपने सभी प्रियजनों, दोस्तों, परिवार के लोगों को व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर देशभक्ति की भावना बढ़ा सकते हैं। यहां से स्वतंत्रता दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेशों को डाउनलोड कर सकते हैं  
विज्ञापन
1 of 6
स्वंतत्रता दिवस के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
Independence Day 2024 Wishes: सदियों तक भारत अंग्रेज हुकूमत के आधीन रहा। गुलामी के उस दौर में भारतीयों को अधिकार प्राप्त नहीं थे। अंग्रेजों के नियम कायदों को मानना पड़ता था। अंग्रेजी प्रशासन की प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। बाद में भारत के वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरांगनाओं ने देश की आजादी की मांग को लेकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर दिया। अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन चलाए, तब जाकर 15 अगस्त 1947 को देश गुलामी की जंजीरें तोड़ आजाद हुआ और एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने के मार्ग पर चल पड़ा। 

भारत के इतिहास में 15 अगस्त का दिन बहुत खास है। इस दिन हर साल आजादी के जश्न पूरे देश में  मनाया जाता है। इस दौरान दिल्ली के लाल किला से देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं और देश को संबोधित करते हैं। वहीं देश की तीनों सेनाएं शक्ति प्रदर्शन करती हैं। एयर शो का आयोजन होता है। आप भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हो सकते हैं। 15 अगस्त की सुबह अपने सभी प्रियजनों, दोस्तों, परिवार के लोगों को व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजकर देशभक्ति की भावना बढ़ा सकते हैं। यहां से स्वतंत्रता दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेशों को डाउनलोड कर सकते हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें