फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Youth Day 2024: अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार, युवाओं के लिए हैं प्रेरणा

Mon, 12 Aug 2024 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala
International Youth Day 2024 Quotes: आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन युवाओं के विकास के लिए जरूरी कदम उठाने, उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। युवाओं पर ही राष्ट्र के निर्माण और विकास की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में युवाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाना महत्वपूर्ण है ताकि वह अपने प्रयासों में सफल हो सकें। 

युवाओं को अवसर प्रदान करने के साथ ही उन अवसरों के सही इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहिए। इतिहास में कई महान शख्सियतों ने युवाओं को प्रेरणा देने वाले विचार व्यक्त किए, जिसे अपने जीवन में आत्मसात करके सफलता के मार्ग पर चला जा सकता है। 

एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन और विचार बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अब्दुल कलाम ने युवाओं के नाम संदेश दिए हैं, जिसे आपको जरूर अपनाना चाहिए। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचारों को पढ़िए और जीवन में आत्मसात करिए।
विज्ञापन

2 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
विज्ञापन

3 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala
हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्याओं से खुद को हराने नहीं देना चाहिए।

4 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala
छोटा लक्ष्य अपराध है, महान लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala
इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala
सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने दें।
विज्ञापन

7 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala
कुछ अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने की कोशिश करें, हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।

8 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala
अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

9 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala
हम अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी आदतें बदली जा सकती हैं। निश्चित रूप से आपकी आदत ही आपका भविष्य बदल देंगी।
विज्ञापन

10 of 10
युवा दिवस पर अब्दुल कलाम के संदेश - फोटो : Amar Ujala

जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कामयाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें