फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर बात-बात पर आता है गुस्सा तो इन आसान तरीकों से खुद पर पाएं काबू

Wed, 24 Feb 2021 03:53 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसी भी चीज की अति विपत्ति लेकर आती है - फोटो : Social Media

क्रोध एक ऐसा नकारात्मक भाव है जो कि समय-बेसमय सब नष्ट कर देता है। कभी-कभी गुस्सा आना तो सामान्य है लेकिन किसी भी चीज की अति विपत्ति लेकर आती है इसलिए बहुत अधिक गुस्सा आ रहा है तो उस पर नियंत्रण पाने का प्रयास करना बहुत जरूरी है और यह प्रयास आपको खुद से ही करना होगा। कुछ छोटी-छोटी चीजों का नियमित रूप से अभ्यास करने पर आप अपने गुस्से पर आसानी से काबू पा सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए इन तरीकों को अपनाने से खुद-ब-खुद आपका गुस्सा हो जाएगा शांत।  

विज्ञापन

2 of 5
तीन बार लंबी गहरी श्वास लें - फोटो : Social media

लंबी गहरी श्वास
गुस्सा आने पर लंबी गहरी श्वास लेना एक बहुत अच्छा तरीका है, जिससे कि आपका गुस्सा बहुत जल्दी शांत हो सकता है। तीन बार लंबी गहरी श्वास लें और फिर आंखों को बंद कर लें। ऐसा करने से आपका गुस्सा खुद-ब- खुद नियंत्रण में आ जाएगा। जब हम लंबी गहरी श्वास लेते हैं तो हमारा मूड अपने आप ही अच्छा होने लगता है और गुस्सा गायब हो जाता है। शरीर आराम की स्थिति में आ जाता है। 

विज्ञापन

3 of 5
व्यक्ति का मन सामान्य स्थिति में लौट आता है - फोटो : pixabay

एक गिलास पानी
जैसे ही आपको महसूस हो रहा है कि आपका गुस्सा बढ़ता जा रहा है, अब आप कुछ भी कर दोगे तो सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। पुराने लोग कहते थे कि ऐसा करने से गुस्सा अंदर ही गटक लिया जाता है। पानी पीने से शरीर में गुस्से के कारण उपज रहा तनाव शांत हो जाता है और व्यक्ति का मन सामान्य स्थिति में लौट आता है इसलिए यदि किसी और को भी गुस्सा आ रहा है तो उसे प्यार से पानी का गिलास दें। 

4 of 5
खुद को जोर से चिकोटी काट लें - फोटो : सोशल मीडिया

चिकोटी काटें
बहुत अधिक गुस्सा आना कोई अच्छी बात नहीं है इसलिए जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करें। यदि आप पानी नहींं पी पा रहे हैं या फिर किसी के सामने लंबी गहरी श्वास लेना आपको अटपटा लग रहा है तब आप इस अजीब लेकिन प्रभावशाली उपाय को जरूर अपनाएं। गुस्सा आने पर आप खुद को जोर से चिकोटी काट लें। ऐसा करने पर आपका ध्यान चिकोटी से होने वाले दर्द पर केंद्रित हो जाएगा और मानसिक तनाव भी दूर हो जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपका मन शांत हो जाएगा - फोटो : social media
कल्पना में है समाधान
यदि आपको किसी व्यक्ति पर बहुत गुस्सा आ रहा है और मन कर रहा है कि उसे कुछ कह दिया जाए तो आप सामने से कहने की बजाय कल्पनाओं में उसे कह दें अर्थात मन में कह दें। ऐसा करने से आपका मन शांत हो जाएगा और आपके मुंह से भी कुछ ऐसा नहीं निकलेगा जो कि आपके रिश्ता खराब करे या फिर आपकी बात बिगाड़े। इसलिए खुद का समाधान खुद ही से निकाल लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें