इस दौरान हेल्थ और हाइजीन का ध्यान रखें। बाहर के लोगों से मिलने-जुलने से बचें। ऐसा करना आपके लिए, परिवार के लिए और दूसरों के लिए भी बेहतर होगा। सर्दी, खांसी या बुखार की स्थिति में आप सामान्य दवा लेकर ही ठीक हो सकते हैं। वहीं, अगर कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखें तो आप डॉक्टर से संपर्क करें।