फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher's day 2019: जीतना है टीचर का दिल तो इस बार गिफ्ट करें "हैंडमेड कार्ड"

Thu, 05 Sep 2019 11:09 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीचर हमें सिर्फ स्कूल में किताब में लिखी बातें ही नहीं पढ़ाते हैं। बल्कि उनकी बतायी बातें और उनकी सिखायी चीजें हमें कई बार जिंदगी की मुश्किल परिस्थितियों से निकलने में भी मदद करती हैं। यही कारण है कि चाहे स्कूल के सभी टीचर हमें याद न हों लेकिन उनमें कोई एक खास जरूर होता जिनकी बातें और सीख और हमें जिंदगी भर याद रहती हैं। अगर आपके भी कोई ऐसे ही खास टीचर हैं तो इस बार टीचर्स डे के मौके पर आप उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं, अपने हाथों से बना कार्ड देकर।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixa
जब हम छोटे होते थे तो हर साल अपनी पसंदीदा टीचर को अपने हाथों से बना कर कार्ड देते थे। लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते गए तो इन सारी चीजों के लिए समय ही नहीं बचता और बाजार का कोई रेडीमेड गिफ्ट टीचर को दे देते। लेकिन इस बार पुराने दिनों को याद करें और बच्चों की तरह अपने किसी पुराने टीचर को अपने हाथ से बनाकर कार्ड दें। इन तरीकों से बना सकते हैं कार्ड।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : pixa
कार्ड बनाने के लिए हमें चाहिए रंगीन चार्ट पेपर, फेलिकॉल, चिपकाने वाले मोती और डेकोरेटिव आइटम्स

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixa
सबसे पहले चार्ट पेपर को चौकोर कार्ड के शेप में औसत साइज में काट लें। अब इसे सजाने के लिए रंग-बिरंगे कागज से फूल बनाएं और उन्हें कार्ड के ऊपर चिपका दें। कागज के फूल बनाना अगर आपको नहीं आता तो इसके लिए इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। जब फूल तैयार हो जाएं तो उन्हें कार्ड के ऊपर चारों कोनों पर चिपका दें। अब छोटे-छोटे मोतियों की माला जैसा बनाकर उसे भी कार्ड के ऊपरी हिस्से पर चारों तरफ फेविकॉल की मदद से अच्छे से चिपका दें।

अब आपके कार्ड का आगे का हिस्सा तैयार है। उसके ऊपर चाहें तो टीचर की कोई तस्वीर लगा दें या फिर हैप्पी टीचर्स डे लिख सकते हैं। अब अंदर कोई अच्छा सा टीचर्स डे का कोट लिख दें और बस हो गया आपका हैंडमेड कार्ड तैयार। अगर आपके अंदर थोड़ी और क्रिएटिविटी है तो उसका इस्तेमाल करें और कार्ड को अपने हिसाब से सजाकर तैयार करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें