Masale me Milawat Kaise Check Kare: भारतीय किचन में मसालों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला जैसे मसाले खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाते हैं। हाल ही में कई नामी ब्रांड्स के मसाले लैब परीक्षण में तय मानकों पर खरे नहीं उतरे।मसालों में कीटनाशक, मिलावट पाई जाने के बाद सवाल उठता है कि क्या बाजार के मिलावटी मसाले का सेवन न करें तो खाने में स्वाद कैसे लाएं। मिलावटी मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद खराब करते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं।
इसलिए जरूरी है कि हम मसालों को खरीदते और इस्तेमाल करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप मिलावटी मसालों की पहचान कर सकते हैं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। यहां जानिए कि घर में आसानी से बाजार के मसालों की शुद्धता या मिलावटी मसालों की जांच कैसे कर सकते हैं।
मसाले खरीदते समय रखें ये सावधानियां
मिलावट से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- हमेशा भरोसेमंद ब्रांड से मसाले खरीदें।
- पैकेट पर FSSAI मार्क जरूर देखें।
- खुले मसाले खरीदने से बचें।
- मसालों को एयरटाइट कंटेनर में रखें।