Bine Gas Ke Kaun Si Dish Banaye: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और वैश्विक सप्लाई चेन में आई कठिनाइयों का असर भारत में LPG पर दिखने लगा है। एलपीजी गैस की कमी ने लोगों को बेचैन कर दिया है। ऐसे में अगर आपके घर में अचानक गैस खत्म हो जाए और एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध न हो तो भी आप खाना बना सकते हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि बिना गैस के खाना कैसे बनाया जाए तो चिंता छोड़ दीजिए। भारतीय किचन में कई ऐसी डिश हैं जिन्हें बनाने के लिए गैस की जरूरत नहीं होती। ये डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ जल्दी भी बन जाती हैं। गैस खत्म होने या यात्रा के दौरान किचन की सुविधा न होने पर भी आपको खाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां ऐसी 50 शाकाहारी डिश की सूची दी गई है जिन्हें आप बिना LPG गैस के आसानी से बना सकते हैं।
बिना गैस के खाना बनाने के स्मार्ट टिप्स
ध्यान रखें अगर आप ऐसी डिश बनाना चाहते हैं जिनमें गैस की जरूरत न हो, तो घर में हमेशा कुछ चीजें रखें। जैसे,
- मुरमुरे और सेव
- दही और फल
- अंकुरित दाल
- ब्रेड और पीनट बटर
- ड्राई फ्रूट्स