फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए रोज उपयोग में आने वाले टॉवेल, ब्रश आदि चीजों को कितने समय में और क्यों बदल देना चाहिए? 

Tue, 29 Dec 2020 07:25 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टॉवेल, ब्रश आदि के लिए एक समयसीमा निर्धारित होती है - फोटो : Social Media

प्रतिदिन उपयोग में आने वाली वस्तुओं को हम तब तक नहीं बदलते हैं जब तक कि वे खराब या गंदी न दिखने लगे लेकिन ऐसा करके हम खुद के साथ ही अन्याय कर रहे हैं। प्रतिदिन उपयोग में आने वाले टॉवेल, ब्रश आदि के लिए एक समयसीमा निर्धारित होती है, यदि इनका उपयोग उस सीमा से अधिक किया जाए तो या तो यह अपना काम ठीक से नहीं कर पाते हैं या फिर कोई शारीरिक समस्या पैदा कर देते हैं। अगली स्लाइड्स से हम आपको बता रहे हैं कि हमारी जरूरत की किन चीजों को कितने समय में बदल डालना चाहिए। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दो साल - फोटो : Social media

टॉवेल: दो साल
टॉवेल का उपयोग तो हर कोई करता है लेकिन टॉवेल के इस्तेमाल की भी एक समय सीमा होती है। कितना भी अच्छा टॉवेल क्यों न हो, भले ही आप उसे हर सप्ताह धोते हों लेकिन फिर भी दो साल में उसे बदल डालें। दो साल बाद टॉवेल का कपड़ा बहुत बदल जाता है, यदि वो कड़क हो गया तो शरीर को नुकसान पहुंचाएगा और यदि वह गल गया तो वह बदन को नहीं पोंछ पाएगा। 

विज्ञापन

3 of 5
तीन- चार माह - फोटो : social media

ब्रश: तीन- चार माह 
डेंटिस्ट के अनुसार कोई भी ब्रश हो उसका इस्तेमाल तीन- चार माह से अधिक नहीं होना चाहिए। तीन से चार महीने बाद ब्रश उस स्थिति में नहीं रहता है कि वो दांतों से सारी गंदगी को बाहर निकाल सके। ऐसे में दांतों में बुरे जीवाणु घर बनाने लगते हैं जिस वजह से मुंह से बदबू आना, दांतों के खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती है इसलिए बताई गई समय अवधि से ज्यादा ब्रश का इस्तेमाल न करें। 

4 of 5
दो साल - फोटो : सोशल मीडिया

पिलो: दो साल
हर दो साल में घर के पिलो बदलना बहुत जरूरी है नहीं तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप पिलो को समय-समय पर धोते नहीं हैं तो आपको त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं और लंबे समय तक एक ही पिलो का इस्तेमाल करने से वो एक जैसा हो जाता है जिस वजह से आपके सिर को ठीक से सहारा नहीं मिल पाता है और गर्दन में भी दर्द बना रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छह महीने - फोटो : social media

लाइनर और मस्करा: छह महीने
आंखों के मेकअप के इस्तेमाल में आने वाले लाइनर भले ही कितनी भी बड़ी कंपनी के क्यों न हो लेकिन उनका उपयोग छह महीने से अधिक नहीं करना चाहिए। यदि आप लंबे समय तक इनका उपयोग करते हैं तो यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब भी आप इनका प्रयोग करते हैं तो यह हवा के संपर्क में आते हैं और खराब होने लगते हैं इसलिए इन्हें छह महीने में बदल डालिये।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें