फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खड़े मसाले का इस्तेमाल कर मिटाएं पुरानी चोट का निशान, और भी हैं शानदार फायदे

Tue, 29 Dec 2020 05:46 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हमारे पूर्वज सदियों से इसका उपयोग करते आएं हैं - फोटो : pixabay

जायफल एक ऐसा खड़ा मसाला है जो कि रसोई की शान है। यह न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि उसे सुगंधित भी कर देता है। यह इतना गुणी है कि इसका उपयोग सिर्फ रसोईघर तक सीमित नहीं है बल्कि त्वचा संबंधी समस्याओं एवं शारीरिक बीमारियों में भी इसका सेवन व लेप अद्भुत साबित होता है। जायफल में मैग्नीशियम, मैंगनीज, तांबा, बी 1 और बी 6 जैसे कई खनिज पाएं जाते हैं , इसी कारण हमारे पूर्वज सदियों से इसका उपयोग करते आएं हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए जायफल की सहायता से किन समस्याओं का उपचार संभव है। 

 

 

 

 

 

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जायफल में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया

पुरानी चोट
कई बार त्वचा पर पुरानी चोट के निशान रह जाते हैं जो कि आगे चलकर एकदम दिखाई पड़ते हैं। कई लोगों को चिकित्सकों द्वारा सुझाई गई क्रीम त्वचा पर सूट नहीं होती है। ऐसे में उन्हें जायफल में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करना चाहिए। ऐसा करने से निशान कुछ ही दिनों में हल्के होने लगेंगे। बहुत जल्द शरीर से गायब भी हो जाएंगे। 

विज्ञापन

3 of 6
बुरे जीवाणुओं को हटाने में मदद करता है - फोटो : social media

बदबूदार सांस
यदि आपकी सांसों से भी बदबू आती है तो जायफल का इस्तेमाल आपको करना चाहिए। जायफल को शरीर के भीतर मौजूद अशुद्धियों को खत्म करने के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। जायफल लीवर और किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जायफल में पाए जाने वाले  एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह से बुरे जीवाणुओं को हटाने में मदद करता है जो खराब सांस लेने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

4 of 6
किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं रहता है - फोटो : सोशल मीडिया

अनिद्रा 
कई सारे लोगों को रात में नींद नहीं आती है। ऐसे लोगों को रोज रात में एक जायफल को घिसकर, उससे निकलने वाले रस को एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पीना चाहिए जिससे अच्छी नींद प्राप्त हो सके। ऐसा करने से मानसिक शांति रहती है, किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं रहता है। 

विज्ञापन

5 of 6
जायफल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं - फोटो : pixabay

मुंहासों का इलाज
जायफल में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि त्वचा चेहरे पर मौजूद मुंहासों का इलाज करने में सहायक तत्व हैं। जायफल को घिसकर उसमें से निकलने वाले रस को दूध की कुछ बूंदों के साथ मिला लें या फिर गुलाबजल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसे चेहरे पर लगा लें। पेस्ट जब सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतिदिन लेप करने से चमत्कारिक परिणाम देखने को मिलते हैं - फोटो : social media

लकवे का इलाज
शरीर के जिन अंगों पर लकवे का असर हुआ हो, उनपर जायफल को पानी में घिसकर प्रतिदिन लेप करने से चमत्कारिक परिणाम देखने को मिलते हैं। दो से तीन महीने तक यदि नियमित रूप से लेप करते रहेंगे तो संभव है कि उस अंग में धीरे-धीरे चेतना लौटने लगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें