एक बार प्रयोग के बाद टी बैग्स बेकार हो जाते हैं और उसे फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये टी बैग्स बहुत काम के हैं। हम आपको बताते हैं कि बेकार हुए इन टी बैग्स को और कैसे प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : getty images
कई बार रेफ्रिजरेटर से बदबू आने लगती है। बहुत देर तक बंद रखा जाए तो महक आने लगती है। ऐसे में इन टी बैग्स को रेफ्रिजरेटर के किसी कोने में रख दें, बदबू चली जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : getty images
गंदे बर्तनों को साफ करना सबसे मुश्किल भरा काम है लेकिन इन टी बैग्स से ये काम आसान हो जाएगा। गंदे बर्तनों में गर्म पानी डालें और उनमें इन टी बैग्स को डालकर रात भर के लिए छोड़ दें।
सुबह उठकर साफ करें, बुरे से बुरे दाग साफ हो जाएंगे।
4 of 5
- फोटो : getty images
टी बैग्स को एयर फ्रेशनर की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। इन्हें धूप में सुखाएं और फिर इसमें कोई भी पसंदीदा महकने वाले तेल की कुछ बूंदे डाल दें। अब इसे कमरे में, बाथरुम में जहां चाहे टांग दें, खुशबू आएगी।
मुंह में छालों की समस्या हो तो टी बैग को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसे छालों वाली जगह पर रखें। ऐसा करने से ठडंक मुंह के छालों से निजात दिलाएगी।