फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आसान उपायों से 2 मिनट में घर पर चमकाएं अपने चांदी के गहने

Sat, 07 Oct 2017 11:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। 8 अक्टूबर को करवा चौथ और फिर दिवाली, भाई दूज आदि त्योहार आने वाले हैं। बात त्योहारों की हो रही है तो जाहिर सी बात है इन खास दिनों में बाकी तैयारियों के साथ ही खुद के सजने संवरने की  भी प्लानिंग शुरू हो चुकी होंगी। आउटफिट्स आदि तो त्योहार पर नए खरीद लेते हैं, लेकिन अधिकतर लोग इस दिन सोने चांदी की ज्‍वेलरी को पहनना पसंद करते हैं। नए आउटफिट्स के साथ चमक खो चुकी चांदी की ज्‍वैलरी पूरा मजा भी किरकिरा कर देती है। इसीलिए हम यहां आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना कोई खास खर्चा किए ही घर में अपनी पुरानी चांदी की ज्वेलरी की चमका सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  करवा चौथ स्पेशल: जानिए 4 ऐसे दमदार नुस्‍खे, जो गाढ़ा कर देंगे मेहंदी का रंग
विज्ञापन

2 of 5
बेकिंग सोडा को गर्म पानी में मिक्स करें। अब इस पेस्ट से चांदी को साफ करें। चांदी के उत्पादों से कालापन हटाने के लिए एक नम कपड़े पर बेकिंग सोडा छिड़ककर उसे चांदी की एक्सेसरीज पर रगड़ें। उसके बाद उसे धोकर सुखा लें, चांदी का कालापन दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
चांदी हवा के संपर्क में आते ही अपनी चमक खोने लगती है। चांदी को साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चांदी पर ब्रश की मदद से टूथपेस्ट लगाएं और उसके बाद इसे गरम पानी में डालें।  झाग बनने तक इंतजार करें, उसके बाद इसे बाहर निकालकर पोंछ लें।

4 of 5
एक फ्राई पैन में फॉइल पेपर का बेस बनाएं। उसके बाद उसमें 2-3 गिलास पानी और 1 चम्मच नमक मिलाकर उबलने के लिए रख दें। जो चीज साफ करनी हो, उसे इस पानी में डालकर 2-3 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे पानी से बाहर निकालकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें।

ये भी पढ़ें-  ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है तो आजमाएं ये जबरदस्त नुस्खा,दवा लेना भूल जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरके से भी चांदी को साफ कर सकते हैं। एक कप सिरके में एक चम्मच नमक डालकर उसे अच्छे से मिला लें। उसके बाद इस लेप को चांदी की एक्सेसरीज पर लगाकर उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद उसे गर्म पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें