फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन के सिंक से आ रही बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Sun, 29 Jul 2018 10:24 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sink clean
अक्सर महिलाएं किचन के सिंक से आने वाली बदबू से बेहद परेशान रहती हैं। किचन में घुसते के साथ ये बदबू सीधा नाक में घुस जाती है। अगर आप भी सिंक से आने वाली इस बदबू से परेशान हो चुके हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जो इस परेशानी को दूर करने में आपके बहुत काम आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
ewr
नींबू
सिंक में सामान फंसने से सड़ जाते हैं, जिस वजह से उसमें से बदबू आने लगती है। इस बदबू को आप पल भर में नींबू की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिए नींबू और नमक का एक गाढा़ पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट से सिंक को साफ करें। एेसा करने से सिंक चमकने लगेगी और बदबू भी गायब हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
zs
काला सिरका
जैसे बर्तन धोना जरूरी होता है ठीक वैसे ही सिंक की सफाई रखना भी बहुत जरूरी है। सिंक को साफ करने के लिए आप काला सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बर्तन धोने के बाद काले सिरके से सिंक को ब्रश की मदद से साफ करें। ऐसा करने से सिंक की बदबू भी चली जाएगी और साथ ही यह चमकदार भी लगेगा।
विज्ञापन

4 of 4
gd - फोटो : getty images
बेकिंग सोडा
अपने सिंक को चमकाने और महकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए सिंक में बेकिंग सोडा छिड़क दें और 5 मिनट बाद सिंक को स्क्रब से रगड़कर साफ करें। इससे सिंक पूरी तरह साफ हो जाएगा और सिंक से आने वाली बदबू भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें