आपके किचन में मौजूद हल्दी को आप ज्यादातर सभी सब्जियों में इस्तेमाल करते होंगे। यह न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है साथ ही कई बीमारियों से भी आपको दूर रखने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी आपकी आंखों की ऑप्टिक नर्व जिससे आखों की दृष्टि को नुकसान पहुंचता है उसके इलाज के लिए बहुत फायदेमंद है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
turmeric
हाल ही में वैज्ञानिकों ने अध्ययन में पाया है कि करक्यूमिन (हल्दी ) का इस्तेमाल आई ड्रॉप के तौर पर करके रेटिना कोशिकाओं के नुकसान को कम किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने चूहों पर परीक्षण कर यह निष्कर्ष निकाला है। इस रिसर्च का प्रकाशन 'जर्नल साइंसटिफिक रिपोर्ट्स' में किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
rubbing eyes
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज के शोधकर्ताओं के मुताबिक, हल्दी से निकाले गए करक्यूमिन से बनाया गया आई ड्रॉप हमारी आंखों की कई परेशानियों को दूर करने में कारगर है। परीक्षण के दौरान इसे आंख में डालने पर पाया गया कि यह रेटिनल सेल्स को होने वाली क्षति को कम करने में मदद कर सकता है। आको बता दें, यह ग्लूकोमा की शुरुआती लक्षण माने जाते हैं।
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की प्रोफेसर फ्रांसिस्का कॉर्डेरो ने कहा, करक्यूमिन कंपाउंड में संभावना दिखी है। यह ग्लूकोमा व अल्जाइमर रोग के इलाज के लिए मददगार है। इससे लाखों लोगों को मदद मिल सकती है।