रात के अंधेरे में सन्नाटे को चीरती हुई झींगुर की आवाज अच्छे अच्छों की नींद उडा़ देती है। झींगुर की आवाज ज्यादातर बरसात के मौसम में सुनाई देती है। तो अगर आपके घर में भी झींगुर घुस आएं हैं तो इन आसान तरीकों से उन्हें घर से बाहर कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
2 of 5
घरेलू नुस्खे
बर्तन में भर कर रखें गुड़
गुड़ भी झींगुर को घर से भगाने का आासान तरीका है। एक चौड़े मुंह के बर्तन में पानी भर कर उसमें गुड़ रख दें। इस बर्तन को झींगुर जहां पर ज्यादातर दिखते है वहां रख दें। गुड़ की खुशबू झींगुर को आकर्षित करती है और वो इस बर्तन में आ जाएंगे।
पढ़ें- इन उपायों को अपनाकर कॉकरोच घर से हो जाएंगे नौ दो ग्यारह
विज्ञापन
3 of 5
घरेलू नुस्खे
बीयर का कर सकते हैं इस्तेमाल
झींगुर को भगाने में बीयर भी कारगर साबित होती है। बोतल में थोड़ी सी बीयर डालकर उसे ऐसे स्थान पर रख दें जहां पर झींगुर सबसे ज्यादा आते हो। बीयर की महक उन्हें अपनी ओर आकर्षित करती है जैसे ही बोतल के अंदर झींगुर आ जाएं उसमें ढक्कन लगा दें।
4 of 5
घरेलू नुस्खे
घर में लगाएं पीली या फिर ब्लू लाइट
घर में लगी तेज रोशनी झींगुर को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसलिए घर में सभी जगह पीली या फिर ब्लू लाइट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा सोडियम लाइट वाले बल्ब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इनकी रोशनी झींगुर देख नहीं पाते।