बारिश के मौसम के बाद जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। अगर किसी को भी तेज बुखार के साथ थकान महसूस हो तो उसे बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
लेकिन डेंगू से बचाव करना ही समझदारी है ऐसे में आज हम आपको रसोई की कुछ चीजें बताएंगे जिसे अपनाकर आप डेंगू से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।
पढ़ें- किचन की इन चीजों से चुटकियों में दूर होगा सिर दर्द
विज्ञापन
2 of 5
हल्दी
- फोटो : getty images
हल्दी
खाने की रंगत के साथ-साथ हल्दी का सेवन कई बीमारियों में कारगर साबित होता है। हल्दी में एंटीबायोटिक तत्व मौजूद होते हैं जो रोगों से लड़ने की क्षमता में बढ़ोत्तरी करता है। इसलिए चुटकी भर हल्दी को दूध में मिलाकर रोजाना पिए ऐसा करने से डेंगू से बचाव हो सकता है।
पढ़ें- उम्र के असर को बेअसर कर देगा आलूबुखारे का ये नुस्खा
विज्ञापन
3 of 5
papaya
- फोटो : getty images
पपीते के पत्ते
हो सके तो इस सीजन में पपीते के पत्ते का सेवन करें। ये प्लेटलेट्स को बढा़ने में मददगार होता है।
4 of 5
घरेलू नुस्खे
मेथी की पत्तियां
मेथी की पत्तियां भी डेंगू से बचाव में कारगर साबित होती है। इससे दर्द में आराम मिलता है। इन पत्तियों को पानी में भिगोकर उसके पानी को पिया जा सकता है या फिर आप इसका इस्तेमाल सब्जी में डालकर भी कर सकती हैं। ये डेंगू से बचाने में सहायता करेगा।
तुलसी के पत्ते और काली मिर्च
तुलसी के पत्ते और करीब दो ग्राम काली मिर्च को पानी में उबालकर पीना सेहत के लिए अच्छा रहता है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और डेंगू से बचाव करता है।