Drying Clothes
कपड़ों को फैलाने का सही तरीका
कपड़ों के दोनों कोनों पर क्लिप डालकर रस्सी से लटकाएं। आमतौर पर हम शर्ट को बीच से फैलाते हैं जिसकी वजह से बांह अच्छे से सूख नहीं पाते। जिस दिशा में धूप हो उसी तरफ कपड़ों को यूं लटकाएं।
रूटीन बनाएं
कपड़े जब तक धूप और हवा में ना सूखें, तब तक फ्रेश नहीं दिखते। इसलिए कोशिश करें कि अगर आप हर दिन कपड़े ना धो पाएं, तो भी कम से कम हफ्ते में तीन बार थोड़ा-थोड़ा कपड़ा धोते रहें। कम कपड़े होंगे तो आप उन्हें अच्छे से उलट-पुलट कर सुखा पाएंगे।