किचन में कॉकरोज का दिखाई देना मतलब एक साथ कई बीमारियों को घर में न्योता देना है। ये बिन बुलाये मेहमान घर में ऐसे घूमते हैं जैसे घर इनका ही हो। बाजार में इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के इन्सेक्ट रिपेलेंट उपलब्ध हैं परंतु ये सभी हानिकारक रसायनों से बने होते हैं तथा विषैले होते हैं। ऐसे में तेजपत्ते का एक आसान उपाय आपको इन दुश्मनों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।