सर्वइकल के दर्द में न तो चैन से नींद आती है और न ही सुकून रहता है। जिसे सर्वाइकल का दर्द रहता है वो इस दर्द से सुकून पा सकता है। जानें क्या करें सर्वाइकल के दर्द से आराम पाने के लिए।
विज्ञापन
सर्वाइकल का दर्द छूमंतर कर देंगे ये उपाय
2 of 8
- फोटो : getty images
लहसुन- थोड़ा वेजेटेबल ऑयल किसी छोटी कड़ाही में लें और इसमें लहसुन की 8-10 कलियां डालें। इसे तब तक गर्म करें जब तक ये ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इससे अपनी गर्दन और कंधों पर मसाज करें। मसाज करने के बाद गर्म पानी से नहाएं जरूर।
विज्ञापन
सर्वाइकल का दर्द छूमंतर कर देंगे ये उपाय
3 of 8
ऑलिव ऑयल/ जैतून का तेल- जैतून का तेल सर्वाइकल के दर्द में बहुत सुकून देता है। जहां सर्वाइकल का दर्द रहता है वहां गर्म जैतून के तेल से मसाज करें । कंधों के ऊपर, गर्दन के पीछे सही से मसाज करें। इसके बाद गर्म पानी में एक तौलिया भिगोकर निचोड़ लें और इसे कंधों और गर्दन पर 20 मिनट तक रखें। तौलिया ठंडा हो जाए तो दोबारा गर्म पानी में भिगो लें।
सर्वाइकल का दर्द छूमंतर कर देंगे ये उपाय
4 of 8
बर्फ के टुकड़े- सर्वाइकल की सूजन कम करने के लिए बर्फ के टुकड़ों को एक तौलिये में लपेटें। और इसे सूजन वाली जगह पर रखें। इसके अलावा भी अगर गर्दन में दर्द हो तब भी बर्फ को तौलिये में लपेट कर रख सकते हैं।
विज्ञापन
सर्वाइकल का दर्द छूमंतर कर देंगे ये उपाय
5 of 8
चाहें तो हीट पैड का इस्तेमाल भी सर्वाइकल में कर सकते हैं।
विज्ञापन
सर्वाइकल का दर्द छूमंतर कर देंगे ये उपाय
6 of 8
- फोटो : getty images
हरड़- खाने के बाद एक हरड़ भी खा सकते हैं इससे भी काफी सुकून मिलता है।
विज्ञापन
सर्वाइकल का दर्द छूमंतर कर देंगे ये उपाय
7 of 8
- फोटो : getty
फल और सब्जियां- खाने में गाजर, मूली, खीरा टमाटार और कच्चा पत्ता गोभी बहुत फायदा देगी और हां सलाद खाना न भूलें। फलों में आप कुछ भी खा सकते हैं। मगर डॉक्टर की सलाह भी इसमें महत्वपूर्ण है।
शराब, धू्म्रपान, तंबाकू बिल्लकुल छोड़े दें। चाय, कॉफी, मीठा, खट्टा और तला हुआ खाने से परहेज करें। जो एक्सरसाइज बताइ गई हैं करते रहें क्योंकि डाक्टर द्वारा बताई गई एक्सरसाइज सर्वाइकल में काफी सुकून देती है।