नवयुवकों जैसा जोश जगाता है गेंदे का पत्ता, जानिए और फायदे
Sat, 16 Jul 2016 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
- फोटो : Getty Images
गेंदा सुंदर फूल होने के साथ-साथ एक औषधि भी है। ये आपकी कई समस्याओं से आपको मुक्ति दिलाएगा।
गेंदे के बीज को मिश्री के साथ पीसकर रख लें। इसको खाने से आपका पौरुष बढ़ेगा।
अगर आपके कान में दर्द है तो गेंदे के पत्ते को पीसकर उसकी कुछ बूंदें अपने कान में डाल दीजिए। कान का दर्द छूमंतर हो जाएगा।
अगर आपको खांसी की समस्या है और ये दूर नहीं हो रही तो गेंदे के फूल के रस को दही के साथ मिलाकर लें। खांसी में लाभ मिलेगा।
आंख के दर्द को दूर करने के लिए गेंदे के पत्ते को पीसकर उसकी टिकिया बना लीजिए। आंखों को बंद करके आंखों की पलकों पर इसको रखिए। आंख का दर्द दूर हो जाएगा।
गेंदे के पत्ते के रस का काढ़ा बना लें। इस काढ़े से कुल्ला करने पर दांतों का दर्द दूर हो जाएगा।
बुखार होने पर गेंद के फूलों का रस पीएं। इससे आपका बुखार तुरंत उतर जाएगा।
शरीर के किसी हिस्से में खुजली या दाद होने पर वहां गेंदे के फूलों का रस लगाएं। दाद जड़ से ठीक हो जाएगा।