कुछ लोगों को हमेशा ही शरीर से बदबू आने की शिकायत रहती है। हार्मोन्स में बदलाव, ज्यादा पसीने या गलत खाने की वजह से बदबू आती है। ऐसे में भले ही आप जितने मंहगे और अच्छे डियोड्रेंट्स लगा लें, बदबू नहीं जाती। तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे देने जा रहे हैं जो आपके शरीर की दुर्गंध को दूर करने में कारगर हैं।
विज्ञापन
डियोड्रेंट नहीं इन घरेलू उपाय से दूर करें तन की दुर्गंध
2 of 6
नींबू-
तन की दुर्गंध को दूर करने के लिए पसीने वाली जगह आधा नींबू रगड़ें और सूखने के बाद उसे धो लें। दिन में एक बार ऐसा करने से बदबू से निजात मिलेगी। इसके अलावा रोज सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।
विज्ञापन
डियोड्रेंट नहीं इन घरेलू उपाय से दूर करें तन की दुर्गंध
3 of 6
टमाटर-
रोज सुबह नहाने से पहले प्रभावित हिस्सों पर 10-15 मिनट के लिए टमाटर लगाएं। जब तक बदबू चली नहीं जाती आप टमाटर लगा सकते हैं। साथ ही टमाटर का जूस और सलाद में इसे खाने से भी फायदा मिलता है।
डियोड्रेंट नहीं इन घरेलू उपाय से दूर करें तन की दुर्गंध
4 of 6
ग्रीन टी-
रोज तीन से चार कप ग्रीन टी पीने से बदबू दूर होती है। इसके अलावा आप टी बैग का प्रयोग भी कर सकते हैं। टी बैग को तलवों या बगलों में लगाकर रखें। चाय में पसीना रोकने के गुण पाएं जाते हैं।
बेकिंग सोडा-
पसीने में मौजूद एसिड, बैक्टीरिया पैदा करते हैं। ये बदबू के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में बेकिंग सोडा को उस जगह लगा लें जहां ज्यादा पसीना आता हो।
विज्ञापन
डियोड्रेंट नहीं इन घरेलू उपाय से दूर करें तन की दुर्गंध
5 of 6
कोकोनट ऑयल-
रोज एक चम्मच कोकोनट ऑयल से 10-15 मिनट तक कुल्ला करने से शरीर की बदबू के साथ-साथ मुंह की बदबू से भी निजात मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि ना तो इससे गरारे करें और ना ही इसे निगलें। आप इसे कपूर के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं। दस ग्राम कपूर को नारियल के तेल में डालकर पसीने वाली जगह लगाने से बदबू से छुटकारा मिलता है।
आलू-
जहां ज्यादा पसीना आता हो वहां आलू के टुकड़ें काटकर रख लें, बदबू दूर होगी।
डियोड्रेंट नहीं इन घरेलू उपाय से दूर करें तन की दुर्गंध
6 of 6
हरी सब्जियां-
अगर आप भी शरीर की बदबू से परेशान हैं तो आपको खाने में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए हरी पत्तेदर सब्जियां, आलू, फली, केला, सेब खा सकते हैं। दरअसल, शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण पसीना आता है। इसके अलावा पसीने निकलने के साथ-साथ शरीर में मौजूद मैग्नीशियम भी निकलता है।