फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरदर्द, दांत दर्द से लेकर शरीर दर्द से भी राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

Fri, 04 Dec 2020 10:26 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कई बार काम के तनाव या अन्य वजहो से हमारे शरीर और सिर में दर्द की समस्या होने लगती है। जिससे राहत पाने के लिए लोग पेनकिलर्स का सहारा लेते हैं, लेकिन दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा उपयोग हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हर दर्द के लिए दवाओं का उपयोग करने के बजाए घरेलु नुस्खों को अपनाना सही रहता है। घरेलु नुस्खे हमें दर्द से तो राहत पहुंचाते ही हैं। इनके उपयोग से हमारे शरीर पर किसी प्रकार का बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता है। कुछ चीजें हमारे घर में हर मौसम में आसानी से मिल जाती हैं, जिनका उपयोग करके हम कई तरह के दर्द से निजात पा सकते हैं। जानते हैं सिरदर्द से लेकर शरीर के दर्द तक को दूर करने के घरेलू उपाय... 
विज्ञापन

2 of 6
toothache - फोटो : pixa
लौंग एक ऐसी चीज है जो हर घर में हर मौसम में मिल जाती है। दांत दर्द एक ऐसी समस्या है जो कभी-कभी अचानक से होने लगती है, ऐसे में दवाई मिलना भी मुश्किल होता है। दांत दर्द में लौंग का तेल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में लौंग का तेल न हो तो दांत के नीचे लौंग दबाने से भी दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा गले में खराश और गले के दर्द में भी लौंग फायदा पहुंचाती है।
विज्ञापन

3 of 6
headache - फोटो : social media
काम के तनाव और थकान से होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अदरक डालकर काली चाय बनाकर पिएं। उसके बाद कुछ देर तक आंखे मूंदकर आराम से लेट जाएं इससे आपको सिरदर्द से राहत मिलेगी और थकान भी दूर होगी। अगर आपको काली चाय पसंद न हो तो दूध डालकर चाय भी बना सकते हैं। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
अगर आप काम करके बहुत ज्यादा थक गए हैं, जिसकी वजह से आपके शरीर में दर्द महसूस हो रहा है तो दर्द की दवा लेने के बजाए हल्दी वाला गर्म दूध पीकर सो जाएं। इससे कुछ ही देर की नींद लेने के बाद जब आप उठेंगे तो तरोताजा महसूस करने लगेंगे। आपके शरीर का सारा दर्द भी दूर हो जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पूरे दिन ऑफिस में एक ही जगह कुर्सी पर बैठकर काम करने की वजह से हमारे पैरो में रात के समय दर्द होने लगता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए कुछ देर तेल से अपने पैर को तलवों की मालिश करें। इससे आपको दर्द में तो राहत मिलेगी ही तलवों की जलन से भी राहत मिलती है साथ ही आपके पैरों की त्वचा भी मुलायम बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एनिसीड ऑइल, लैवडंर ऑइल, लौंग का तेल, लैमन ग्रास ऑइल, ये सारे तेल दर्द से राहत दिलाने में बहुत कारगर हैं। अगर बहुत ज्यादा थकान हो रही हो जिससे शरीर में भारीपन, ऐंठन जैसा दर्द महसूस हो तो इनमें से किसी तेल से शरीर की मसाज करने पर हमारी मांसपेशियों को आराम मिलता है। जिससे कुछ ही देर में शरीर का सारा दर्द दूर हो जाता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें