फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके दांतों से भी खून आता है? इन उपायों से मिलेगा आराम

Fri, 19 Aug 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घ्‍ारेलू उपाय
अगर ब्रश करते समय आपके दांतों से खून आता है तो निश्चित ही आपके मसूड़ों में सूजन रहती होगी। आज हम में से ज्यादातर लोगों को दांतों से संबंधित परेशानी रहती है। इसके लिए डेंटिस्ट के चक्कर लगाते हैं। हमें लगता है कि वो सबसे अच्छी सलाह देंगे। लेकिन कभी-कभी डॉक्टर की दवाई से भी फायदा नहीं मिलता। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से मसूड़ों में सूजन की समस्या को पूरी तरह ठीक कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

क्या आपके दांतों से भी खून आता है... तो ये उपाय जरूर पढ़ें

2 of 6
घ्‍ारेलू उपाय
लौंग का तेल- दांतों के लिए लौंग का तेल बहुत फायदेमंद है। थोड़ा सा तेल रुई में लें। फिर इसे मसूड़ों और दांतों पर अच्छे से लगा लें। दस मिनट बाद कुल्ला कर लें। इससे काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा दो लौंग रोज चबाने से दांतों से खून निकलना बंद हो जाता है। साथ ही सूजन भी कम होती है।
विज्ञापन

क्या आपके दांतों से भी खून आता है... तो ये उपाय जरूर पढ़ें

3 of 6
घ्‍ारेलू उपाय
एलोवेरा- एलोवेरा में बहुत सी बीमारियों को ठीक करने के गुण होते हैं। ये मुंह की बीमारियों के लिए भी लाभदायक है। एलोवेरा के पल्प से मसूड़ों पर मसाज करिए।  पल्प मसूड़ों के अंदर जाकर इंफेक्‍शन को खत्म कर देता है।

क्या आपके दांतों से भी खून आता है... तो ये उपाय जरूर पढ़ें

4 of 6
घ्‍ारेलू उपाय
ब्रश और धागे से दांत साफ करना- दांतों की सफाई बेहद जरूरी है। मसूड़ों की सूजन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके लिए दिन में दो बार ब्रश करें। साथ ही दांत साफ करने के लिए धागे का इस्तेमाल करें। इससे आपके दांत मोती जैसे चमकने लगेंगे। 
विज्ञापन

क्या आपके दांतों से भी खून आता है... तो ये उपाय जरूर पढ़ें

5 of 6
घ्‍ारेलू उपाय
फल और सब्जियां खाएं- ताजे फल और सब्जियां भी चमचमाते दांत के लिए बहुत जरूरी हैं। सब्जी और फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल होता है। कच्ची सब्जियां चबाने से भी दांतों से खून निकलना बंद हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घ्‍ारेलू उपाय
नमक का पानी- मसूड़ों को स्वस्‍थ रखने का सबसे अच्छा उपाय नमक के पानी से कुल्ला करना है। मुंह की हर बीमारी के लिए यह घरेलू उपाय कारगर है। तीन दिन में एक बार नमक के पानी से कुल्ला करें। तुरंत आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें