आपकी नजर में जीरा भले ही महज मसाला हो लेकिन आयुर्वेद में जीरा वजन घटाने का एक अहम जरिया है। इसके पांच अचूक नुस्खे 15 दिन में मोटे आदमी को स्लिम बना देते हैं। दरअसल जीरे के प्रयोग से शरीर में वसा का अवशोषण कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
जीरे के 5 अचूक नुस्खे, 15 दिन में घटाएंगे 5 किलो वजन
2 of 6
h
पहला प्रयोग- एक बड़े चम्मच ताजा दही में एक चम्मच पिसा हुआ जीरा मिलाएं और खा लें, स्वाद के लिए थोड़ा सा काला नमक मिला सकते हैं। 15 दिन तक यह प्रयोग करके देखें, आपको अपने वजन में गिरावट महसूस होगी। दही और जीरा मिलकर त्वचा में जमा हो रही अनावश्यक चर्बी को पिघलाकर बाहर निकाल देते हैं।
विज्ञापन
जीरे के 5 अचूक नुस्खे, 15 दिन में घटाएंगे 5 किलो वजन
3 of 6
- फोटो : getty images
दूसरा प्रयोग- जीरे की चाय कभी पी है? नहीं तो अब पीकर देखें। ग्रीन टी के लिए पानी उबालते वक्त आधा चम्मच जीरे को भी उबाल लें। इसमें मीठे के लिए शहद मिलाएं और चाय पिए। इससे चयापचय प्रक्रिया तेज होगी और आपके शरीर पर जमा चर्बी पिघल जाएगी।
जीरे के 5 अचूक नुस्खे, 15 दिन में घटाएंगे 5 किलो वजन
4 of 6
- फोटो : getty images
तीसरा प्रयोग- वजन कम करने के लिए आपने सुबह सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिया होगा। इसी पानी में जीरा पाउडर मिलाएं और पी जाएं। आपका वजन पहले की अपेक्षा तेजी से कम होगा।
विज्ञापन
जीरे के 5 अचूक नुस्खे, 15 दिन में घटाएंगे 5 किलो वजन
5 of 6
- फोटो : getty images
चौथा प्रयोग- रोज रात को खाने के समय कुछ सब्जियां जैसे, गाजर, कद्दू, बीन्स और शिमला मिर्च को उबाल लें। इन पर बिलकुल ग्राइंड किया हुआ अदरक, जीरा पाउडर और नींबू की कुछ बूंदें डालें। इसे खाएं। 15 दिन तक यह प्रयोग करने पर आपके वजन में आश्चर्यजनक बदलाव देखने को मिलेगा और लोग आपको स्लिम देखकर हैरान होंगे।
जीरे के 5 अचूक नुस्खे, 15 दिन में घटाएंगे 5 किलो वजन
6 of 6
पानी पीना
पांचवा प्रयोग- जीरे को साफ कर लें और दो चम्मच जीरा साफ पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें। सुबह खाली पेट इसे उबाल कर चाय की तरह पिएं। पानी में बचे जीरे को सौंफ की तरह चबा चबा कर गटक जाएं। यह प्रयोग 15 दिन तक करने पर शरीर में जमा बेकार की चर्बी घटेगी और 3 से 4 किलो तक वजन घटेगा।