फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठास के अलावा भी बड़े काम की है चीनी, इसके फायदे कर देंगे हैरान

Wed, 01 Jun 2016 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty Images
चीनी आपकी लिपस्टिक की उम्र भी बढ़ा सकती है। जी हां, चीनी के प्रयोग से आप अपनी फेवरेट लिपस्टिक को लंबे समय तक अपने होठों पर टिका सकते हैं। इसके लिए आपको करना बस इतना होगा कि लिपस्टिक लगाने के बाद आप उस पर थोड़ा चीनी छिड़क लें। फिर उसे 1 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। उसके बाद उसे अपनी जीभ की मदद से हटा लें। इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।
विज्ञापन

मिठास के अलावा इन चीजों में भी काम आती है चीनी, जानकर हो जाएंगे हैरान

2 of 5
- फोटो : Getty Images
चीनी से आप घर बैठे एक बेहतर स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बारीक चीनी के दानें लें और उसमें थोड़ा सा जैतून या बादाम का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसको हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें और फिर धो लें। लीजिए आपका महंगा स्क्रब सस्ते में घर में ही तैयार हो गया।
विज्ञापन

मिठास के अलावा इन चीजों में भी काम आती है चीनी, जानकर हो जाएंगे हैरान

3 of 5
- फोटो : Getty Images
बरसात का मौसम आने वाला है। ये मौसम अपने साथ ढ़ेर सारे कीट-पतंगे भी ले कर आता है। लेकिन आपको चिंता करने की बिलकुल जरुरत नहीं। चीनी इन कीड़ों को पकड़ने के भी काम आएगी। आप चीनी और पानी का घोल बनाइकर उसे कुछ देर उबाल लें। फिर उसे एक बोतल में भरकर खिड़की के पास रख दें। घोल की खुशबू से कीड़े आकर्षित होंगे और उसमें डूब कर मर जाएंगे। आप जब चाहें उन्हें बाहर फेंक दें। 

मिठास के अलावा इन चीजों में भी काम आती है चीनी, जानकर हो जाएंगे हैरान

4 of 5
- फोटो : Getty Images
चीनी आपके बेकरी के सामान को ज्यादा समय तक ताजा रखने के भी काम आएगी। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस जिस कंटेनर में आपने बेकरी का सामान स्टोर कर रखा है, उसमें चीनी के कुछ बड़े क्रिस्टल रख दें। ये टुकड़े ज्यादा समय तक बेकरी के सामान को ताजा रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठास के अलावा इन चीजों में भी काम आती है चीनी, जानकर हो जाएंगे हैरान

5 of 5
- फोटो : Getty Images
आपके बच्चे बगीचे में खेलकर कपड़ों में घास के दाग लगा लेते है। आप रोज उन्हें डांटती हैं मगर दूसरे दिन फिर से वही दाग। ये दाग साफ भी नहीं होते। आपको परेशान होने की जरुरत नहीं। चीनी अपना जादुई असर इसमें भी दिखाएगी। चीनी और गुनगुने पानी का घोल बनाइए और दाग पर डाल दीजिए। एक घंटे तक इस घोल को लगा रहने दें। फिर उसे साफ कर लें आप देखेंगे कि दाग पूरी तरह से गायब हो चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें