फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Decor: कम जगह में सारा सामान रहेगा व्यवस्थित, इन तरीकों से घर पर बनाएं स्मार्ट वॉर्डरोब

Sat, 10 Aug 2024 04:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

घर अगर साफ-सुथरा और व्यवस्थित हो तो गृहिणी की तारीफ होती है, जिसमें घर की वार्डरोब यानी अलमारी अहम भूमिका निभाती है। यह सिर्फ आपके कपड़े रखने की जगह नहीं होती, बल्कि घर की सजावट का एक जरूरी हिस्सा भी होती है।
विज्ञापन
1 of 4
वार्डरोब - फोटो : instagram
दीपिका शर्मा

घर को स्टाइलिश लुक देने में वार्डरोब की बड़ी भूमिका होती है। इसलिए सोच-समझकर और स्टोरेज को ध्यान में रखकर ही आपको अलमारी बनवानी चाहिए। हर महिला अपने घर को सजाना चाहती है। घर अगर साफ-सुथरा और व्यवस्थित हो तो गृहिणी की तारीफ होती है, जिसमें घर की वार्डरोब यानी अलमारी अहम भूमिका निभाती है। यह सिर्फ आपके कपड़े रखने की जगह नहीं होती, बल्कि घर की सजावट का एक जरूरी हिस्सा भी होती है। वार्डरोब का सही चयन आपके घर को विशाल और व्यवस्थित दिखाता है, इसलिए इसका सही चुनाव करना जरूरी है।

कैसी हो डिजाइन

वार्डरोब अधिकतर दो डिजाइन में तैयार की जाती हैं। इनमें पहली है स्लाइडिंग डोर और दूसरी है पल्लो वाली। स्लाइडिंग वार्डरोब कम स्पेस वाली जगहों के लिए बेहतर रहती है। वहीं, पल्लो वाली वार्डरोब बड़े स्पेस के लिए बेहतर रहती है, क्योंकि इनमें सामान रखने के लिए काफी जगह होती है। लेकिन स्लाइडिंग हो या पल्लो वाली वार्डरोब, स्टोरेज स्पेस को अधिकतम करने के लिए स्मार्ट स्टोरेज को अपनाना बेहद जरूरी है। इससे आपकी वार्डरोब व्यवस्थित भी रहती है और खूबसूरती को भी बढ़ाती है।
विज्ञापन

2 of 4
वार्डरोब - फोटो : instagram
बास्केट पुल-आउट

आप अपनी अलमारी में सीधी रैक न बनवाकर बास्केट पुल-आउट ड्रॉयर्स बनवाएं। ऐसा करने से कपड़े व्यवस्थित रहेंगे। आपको बार-बार उन्हें व्यवस्थित नहीं करना पड़ेगा और न ही कोई अतिरिक्त अलमारी खरीदने की जरूरत होगी।

दीवार पर हैंगर

अलमारी में कपड़े टांगने के लिए बीच में एक रॉड लगी होती है, जिस पर आप कपड़े हैंग करती हैं। लेकिन इससे अलमारी बहुत जल्द ही अव्यवस्थित दिखने लगती है। इसलिए बेहतर है कि आप खाली दीवारों पर रॉड लगवा लें और उनका इस्तेमाल करें। यह तरीका घर में ज्यादा जगह को भी नहीं घेरता और देखने में भी अच्छा नजर आता है। इन हैंगर पर आप लंबे कपड़े, जैसे कि ओवरकोट और जैकेट आदि को आसानी से हैंग कर सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
वार्डरोब - फोटो : instagram
बिल्ट-इन आयरन बोर्ड

आजकल वार्डरोब में ही कपड़े इस्त्री करने का बोर्ड लगा होता है, जिस पर आप आसानी से कपड़े इस्त्री करके वार्डरोब में रख सकती हैं। अलमारी में लगा यह आयरन बोर्ड घर में कोई अतिरिक्त जगह नहीं घेरता।

टाई और बेल्ट का स्पेस

अलमारी में लगे इस स्मार्ट पुल-आउट के जरिए आप अपने रोजमर्रा के छोटे-छोटे कपड़ों को आसानी से रख सकती हैं, जैसे कि टाई, बेल्ट, रुमाल, मोजे और अंडरगारमेंट्स। इसके साथ ही अपनी अलमारी में हिडन लॉकर अवश्य बनवाएं, ताकि आप अपने पैसे और ज्वेलरी को उसमें सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन

4 of 4
वार्डरोब - फोटो : instagram
शू रैक

अलग से शू रैक बनवाना घर में अतिरिक्त जगह को घेरने जैसा है। इससे बचने के लिए आप अलमारी के नीचे वाले हिस्से का इस्तेमाल करें और उसमें शू रैक ड्रॉर बनवाएं।

क्वालिटी का ध्यान रखें

इंटीरियर डिजाइनर आशीष के. सक्सेना कहते हैं, वार्डरोब बनवाने से पहले अपना बजट सुनिश्चित करें। यह एक लंबे समय का निवेश है, इसलिए सावधानीपूर्वक और विचार करने के बाद ही कुछ तय करें। आकार, क्षमता, शैली, डिजाइन, सामग्री और इसकी गुणवत्ता को हमेशा ध्यान में रखें, क्योंकि बेहतर क्वालिटी का सामान लंबे समय तक चलता है। आजकल फर्श से छत तक बनी वार्डरोब का चलन अधिक है। यदि आप कांच के डोर वाली अलमारी बनवाने जा रही हैं तो अच्छी क्वालिटी का कांच लगवाएं। इनकी देख-रेख लकड़ी की अलमारी से अधिक करनी पड़ती है, इसलिए इस बात का भी ध्यान रखें। आजकल हैंडललेस अलमारी और लाइटिंग भी काफी चलन में है। घर चाहे छोटा हो या बड़ा, आपकी स्मार्ट वार्डरोब आपको सोसाइटी में स्मार्ट बनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें