फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली में रंगों से हो जाती है एलर्जी तो बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

Fri, 14 Mar 2025 07:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐसे में होली के रंगों से होने वाली एलर्जी के लक्षणों को पहचानना और उनसे बचाव करना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 6
रंगों से एलर्जी है तो करें ये काम - फोटो : Adobe Stock
Holi 2025 Safety Tips: होली रंगों का पर्व है। इस त्योहार में लोग रंग-गुलाल से खेलते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाले कई रंग मिलावटी या केमिकल युक्त होते हैं जो त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक हो सकते हैं। कुछ लोगों को होली में रंग खेलने के बाद स्किन एलर्जी, आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। रंगों की मस्ती में स्वास्थ्य से समझौता न करें और होली को सुरक्षित, हर्बल और एलर्जी-फ्री तरीके से मनाएं। ऐसे में होली के रंगों से होने वाली एलर्जी के लक्षणों को पहचानना और उनसे बचाव करना जरूरी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
रंगों के कारण त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है - फोटो : adobe
होली के रंगों से एलर्जी के लक्षण

यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको पहले से ही एलर्जी की समस्या रहती है तो होली के रंग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। एलर्जी के कुछ मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं –

त्वचा से जुड़ी एलर्जी 
  • खुजली
  • लाल चकत्ते
  • जलन और सूजन
  • त्वचा का फटना या रूखा हो जाना
विज्ञापन

3 of 6
Eye Care Tips - फोटो : iStock
आंखों से जुड़ी एलर्जी 
  • आंखों में जलन और लाल होना
  • सूजन या खुजली
  • पानी आना

4 of 6
अस्थमा - फोटो : Freepik.com
सांस संबंधी दिक्कतें 
  • छींक आना या नाक बहना
  • गले में खराश
  • अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ
विज्ञापन

5 of 6
रंग लगे हाथों से आंख, नाक या मुंह न छुएं - फोटो : Freepik.com
एलर्जी से बचने के उपाय
 
  • केमिकल युक्त रंगों के बजाय आर्गेनिक, फूलों और हल्दी से बने हर्बल रंग इस्तेमाल करें। घर पर गुलाल भी बना सकते हैं।
  • रंगों का सीधा संपर्क त्वचा से कम करने के लिए लंबी बाजू के कपड़े, सनग्लासेस और स्कार्फ पहनें।
  • होली खेलने से पहले सरसों, नारियल या जैतून का तेल लगाएं। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा और स्किन प्रोटेक्ट रहेगी।
  • अंदरूनी डिटॉक्सिफिकेशन के लिए पानी ज्यादा पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  • रंग लगे हाथों से आंख, नाक या मुंह को न छुएं, इससे एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर एलर्जी हो जाए तो क्या करें? - फोटो : Freepik
अगर एलर्जी हो जाए तो क्या करें?
 
  • हल्का नारियल या एलोवेरा जेल लगाएं।
  • आंखों में जलन हो तो साफ पानी से धोएं।
  • अगर खुजली ज्यादा हो तो डॉक्टर से एंटी-एलर्जी क्रीम या दवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें