फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: कपड़ों पर लग जाए होली का रंग तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, आसानी से दाग होंगे साफ

Thu, 21 Mar 2024 06:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां आपको कुछ आसान नुस्खे बताए जा रहे हैं, जिससे कपड़ों में लगे रंग के जिद्दी दाग को आसानी से छुड़ाया जा सकता है और कपड़े नए जैसे दिखेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
कपड़े से रंग छुड़ाने के तरीके - फोटो : istock
Holi 2024 Remove Holi Colors Stains इस वर्ष होली 25 मार्च 2024 को मनाई जा रही है। होली रंगों का पर्व है, जिसमें लोग अपने दोस्तों, करीबियों और आस पड़ोस के लोगों के चेहरे गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे के गले लगते हैं। होली की शुभकामनाएं देते हैं और मुंह मीठा करते हैं। होली में बड़े भी बच्चे बन जाते हैं, जब रंगों से रंगे चेहरे के साथ नजर आते हैं। इको फ्रेंडली और प्राकृतिक रंगों के साथ ही बाजार में केमिकल युक्त रंग भी मौजूद हैं। बहुत से लोग होली के मौके पर ऐसे रंगों का उपयोग करते हैं, जिसे छुड़ाने में मेहनत मशक्कत करनी पड़ती है।

कई बार रंग चेहरे व त्वचा के अलावा कपड़ों में लग जाता है, जिससे आप का अच्छा व नया पोशाक खराब हो सकता है। कॉलेज, दफ्तर या दोस्तों के साथ होली पार्टी में आप अच्छे कपड़े तो पहनना चाहते हैं लेकिन कपड़ों में रंग के दाग लगने के डर से पुराने कपड़ों को पहनने का विकल्प तलाशते हैं। लेकिन यहां आपको कुछ आसान नुस्खे बताए जा रहे हैं, जिससे कपड़ों में लगे रंग के जिद्दी दाग को आसानी से छुड़ाया जा सकता है और कपड़े नए जैसे दिखेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपड़े से रंग छुड़ाने के तरीके - फोटो : Istock
नींबू

होली पर अगर कपड़ों में छोटे-मोटे रंगों के दाग लग जाए तो उसे निकालने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू का रस कपड़े में दाग वाली जगह पर अच्छी तरह से लगा दें। इसके बाद कपड़े को गर्म पानी से धो लें। काफी हद तक रंग निकल जाता है। हालांकि पक्के रंग को निकालने के लिए नींबू के रस का नुस्खा काम नहीं आता। इसलिए ये तरीका हल्के और छोटे मोटे दाग छुड़ाने में ही उपयोग में लाएं।
विज्ञापन

3 of 5
कपड़े से रंग छुड़ाने के तरीके - फोटो : Istock
अल्कोहल से छुड़ाएं रंग

अगर कपड़े पर ज्यादा गहरा या पक्का रंग लग गया हो तो उसे छुड़ाने के लिए अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़े को पानी में अच्छी तरह से धुले लें। फिर एक बाउल में एल्कोहल और पानी की कुछ बूंदें मिला लें। अब इस घोल को रंग लगे हुए हिस्से पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़े।

4 of 5
कपड़े से रंग छुड़ाने के तरीके - फोटो : istock
व्हाइट विनेगर से छुड़ाएं दाग

गुलाल के दाग को साफ करने के लिए व्हाइट विनेगर का उपयोग कर सकती हैं। सबसे पहले कपड़े को अच्छे से साफ कर लें। अब एक जग पानी में विनेगर मिलाएं। इस घोल को अच्छे से मिक्स कर लें। कपड़ा फैलाकर उसपर घोल डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब कपड़े को रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपड़े से रंग छुड़ाने के तरीके - फोटो : istock
बेकिंग सोडा

दाग -धब्बों को आसानी से छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा असरदार तरीका हो सकता है। इसके लिए एक बाल्टी गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर रंग लगे कपड़े को डालकर एक या दो घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से कपड़े को निकालकर साबुन से रगड़कर साफ कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें