हिंदी दिवस 2022: हर साल 14 अगस्त को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत के लिए हिंदी भाषा ही नहीं, पहचान है। हिंदी एक माध्यम है, जिस ने आधे से ज्यादा देश को जोड़ रखा है। भले ही हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला है, लेकिन देश के कई हिस्सों में हिंदी मातृभाषा है तो कई जगहों पर कार्य भाषा है। हिंदी को राजभाषा का दर्जा भी दिया जाता है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कार्यालयों में आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी का उपयोग किया जाता है। हिंदी जन-जन की भाषा है लेकिन अंग्रेजी के बढ़ते चलन ने लोगों को हिंदी से दूर कर दिया है। कई युवा और बच्चे हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी भाषा में बात करते हैं। उन्हें हिंदी बोलना और लिखना कठिन लगता है। आसान तरीके से हिंदी को अपनाने के लिए भाषा को समझें। ये रहीं कुछ सामान्य बातें, जो हिंदी को बनाएगी आसान।