फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सितंबर के दिन क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस?

Sat, 18 Jul 2020 03:12 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hindi Diwas
अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी को रोकने के लिए हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था और इसके बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
hindi diwas 2019
हिंदी दिवस का इतिहास
हिंदी को सबसे पहले 14 सितंबर, 1949 के दिन राजभाषा का दर्जा मिला था, जिसके बाद हर साल इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश जब साल 1947 में अंग्रेजों की हुकूमत से आजाद हुआ था तो देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा एक सवाल खड़ा था। सवाल यह था कि भारत की राष्ट्रभाषा कौन सी होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
हिंदी दिवस विशेष
ये सवाल बेहद अहम था इसलिए काफी विचार करने के बाद हिंदी और अंग्रेजी को नए राष्ट्र की भाषा के रूप में चुना गया। संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया।

4 of 5
हिन्दी दिवस 2019 - फोटो : SOCIAL MEDIA
हिंदी की खास बात यह है कि इसमें जिस शब्द को जिस प्रकार से उच्चारित किया जाता है, उसे लिपि में लिखा भी उसी प्रकार जाता है। 14 सितंबर, 1949 के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला। देश के 77% लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं। हिंदी उनके कामकाज का भी हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदी दिवस 14 सितंबर
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि इस दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। बता दें, 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाता है।

अन्य खबरें:

हिंदी दिवस 2019: हिंदी के विकास का सफरनामा, हिंदी कैसे बनी भारत के हृदय की भाषा

इंटरनेट की पसंदीदा भाषा बन रही है हिन्दी, हर साल जुड़ रहे 94 फीसदी यूजर्स

HINDI DIWAS 2019: इन वॉल पेपर्स से दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें