फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: सर्दियों में बनाएं शकरकंद की चटपटी चाट. सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Tue, 20 Dec 2022 04:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शकरकंद की चाट - फोटो : istock
सर्दियों के मौसम में शकरकंद बाजार में खूब मिलती है। शकरकंद का स्वाद कुछ लोगों को काफी अच्छा लगता है और वो जमकर इसे खाते हैं। भूनकर और उबालकर तो अक्सर ही शकरकंद खाई होगी। लेकिन इस बार बनाएं शकरकंद की चटपटी चाट। जिसका स्वाद सर्दियों में लाजवाब लगेगा। वैसे भी कड़ाके की सर्दी में चटपटा खाने का दिल करता है। ऐसे में शकरकंद की चाट ना केवल स्वाद देगी बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगी चटपटी शकरकंद की चाट।
विज्ञापन

2 of 5
शकरकंद की चाट - फोटो : istock
शकरकंद की चाट बनाने की सामग्री
शकरकंद दो, मीठी चटनी दो चम्मच, हरी खट्टी तीखी चटनी एक चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर आधा चम्मच, काला नमक स्वादानुसा, नींबू का रस, आलू भुजिया, अनार के दाने, तलने के लिए तेल।
विज्ञापन

3 of 5
शकरकंद। - फोटो : अमर उजाला।
शकरकंद की चाट बनाने की विधि
शकरकंद को बाजार से लाकर अच्छी तरह से धो लें। फिर इसका छिलका उतार लें। चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लें। अगर आप भुनी शकरकंद की चाट बनाना चाहती हैं तो गैस या ओवन में इसे अच्छी तरह से भून लें। अगर क्रिस्पी शकरकंद खानी है तो छिलका उतारकर इसे डीप फ्राई कर लें। डीप फ्राई करने के लिए गैस पर कढ़ाही रखें और तेल में तेज आंच पर सुनहरा तलकर निकाल लें। 

4 of 5
शकरकंद की चाट - फोटो : istock
भुनी या तली शकरकंदी को प्लेट में निकाल लें। अब इसके ऊपर काला नमक, भुना जीरा पाउडर डालें। साथ में हरी खट्टी तीखी चटनी और मीठी चटनी डालें। ( हरी चटनी और मीठी लाल चटनी को आप चाहें तो पहले से बनाकर फ्रिज में रख लें।) अगर चटनी ना हो तो स्वाद के अनुसार ग्रीन चिल सॉस और रेड चिली सॉस, केचप का प्रयोग भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sweet Potato
आधा चम्मच नींबू का रस डालें। ऊपर से हल्का सा नमक छिड़ककर अच्छी तरह से पूरी शकरकंद को मिक्स कर लें। अब किसी सर्विग प्लेट में निकालकर ऊपर से आलू की भुजिया डालें और गर्मागर्म क्रिस्पी चाट परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें