फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: घर में बनाएं मूली का अचार, मिलेगा बाजार वाला स्वाद

Mon, 19 Dec 2022 05:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mooli - फोटो : istock
रोजाना के खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अचार खाना लोगों को पसंद होता है। मौसमी सब्जियों के अचार स्वादिष्ट भी लगते हैं। सर्दियों के मौसम में मिलने वाली ताजी सब्जियों का अचार बहुत लोग बनाना पसंद करते हैं। अगर आपको मूली का अचार बनाने में परेशानी होती है। तो इस विधि से बना अचार स्वादिष्ट लगता है। साथ ही इसमे ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। तो चलिए जानें कैसे बनेगा मूली का घर में बना स्वादिष्ट अचार। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मूली
मूली का अचार बनाने की सामग्री
पांच सौ ग्राम मूली, सरसो का तेल एक चौथाई कप, सिरका एक चौथाई कप, नमक दो चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, हींग दो से तीन चुटकी, अजवाइन आधा चम्मच, मेथी दाना एक चम्मच, राई दो चम्मच।
विज्ञापन

3 of 5
मूली - फोटो : pixabay
मूली का अचार बनाने की विधि
सबसे पहले मूली को धोकर साफ कर लें। अच्छी तरह से इनका पानी पोंछने के बाद सारी मूली को लंबे टुकड़ों में काट लें। कटी हुई मूलियों का पानी अच्छी तरह से सुखा लें। अब किसी ट्रे में रखकर कटी हुई मूली में नमक डालें। नमक मिलाकर मूली को सीधे धूप में रख दें। मूली से निकलने वाले पानी को बहा दें। जब मूली का पूरा पानी सूख जाए तो ये मूली अचार बनाने के लिए तैयार है।

4 of 5
मूली - फोटो : pixabay
अब इस मूली को रख लें। किसी पैन में मेथी दाना और अजवाइन को भूनें। जब ये मसाला दोनों ठंडा हो जाए दरदरा पीस लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। इस तेल में कटी मूली डालकर दो मिनट तक फ्राई करें। गैस को बंद कर दें। फिर इस मूली में हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें। साथ में भुने हुए मसाले को डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब ये मूली का अचार थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमे सिरका मिला दें। मूली का अचार तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूली का अचार - फोटो : istock
जब ये अचार बिल्कुल ठंडा हो जाए तो इसे किसी कंटेनर में रख दें। और इसे धूप में तीन दिन तक सुखाएं। धूप में रखने से ये अचार लंबे समय तक चल जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें