फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में गोंद के लड्डू खाना है सेहतमंद, जानें इसे बनाने की रेसिपी

Tue, 22 Dec 2020 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
Gond - फोटो : Pixa
सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं से बचने के लिए जरूरी है कि खानपान में कुछ बदलाव किए जाए। जैसे रोजाना के खाने में कुछ ऐसा शामिल किया जाए जो शरीर को अंदर से गर्म रखे और आपको बीमार होने से बचाए। वैसे आपने ध्यान दिया होगा कि घरों में मम्मी लोग अक्सर गोंद के लड्डू बनाया करती थीं। ये लड्डू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। लेकिन अगर आपको इन लड्डूओं को बनाने की रेसिपी नहीं पता तो जान लें। ये रही सबसे आसान सी रेसिपी गोंद के लड्डू बनाने की।
विज्ञापन

2 of 3
लड्डू - फोटो : social media
गोंद के लड्डू बनाने की सामग्री
तीन टेबलस्पून खाने वाला गम (गोंद) 
साढे चार टेबलस्पून घी 
एक कप गेहूं का आटा 
आधा कप चीनी पाउडर 
आधा चम्मच इलायची पाउडर 
डीप फ्राई करने के लिए देसी घी 
घर में बनाकर रखें हरी मिर्च का अचार, नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने में आएगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
लड्डू - फोटो : social media
गोंद के लड्डू बनाने की विधि
  • किसी चौड़े बर्तन में तीन चम्मच और आधा चम्मच और देसी घी गर्म करें। फिर इसमे आटा डालकर भूनें। ध्यान रहे कि भूनते समय आंच बिल्कुल धीमी हो। जिससे कि आटा जले नहीं। एक बार जब आटा सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर इसे किनारे हटाकर रख दें। 
  • अब एक कढ़ाही में देसी घी गर्म करें। फिर इसमे गोंद को तले। तलते समय गोंद घी में अच्छे से डीप फ्राई हो जाने चाहिए। गोंद जब तल जाएंगे तो वो फूल कर मोटे हो जाएंगे और फ्लफी हो जाएंगे। 
  • अब एक बर्तन में पिसी चीनी, तले हुए गोंद, इलायची पाउडर, बचा हुआ घी, भुना हुआ आटा मिला लें। 
  • इन सारे मिश्रण को मिलाकर हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू के आकार में बांध लें। रोजाना एक ल़ड्डू का सेवन ठंड से तो बचाएगा ही साथ ही शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का भी काम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें