Winter Food Item: सर्दी के इस मौसम में खाने के कई ऐसे विकल्प मिल जाते हैं, जिसे बच्चे से लेकर घर के बड़े तक काफी चाव से खाते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको मेथी के पराठे की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल, सर्दियों के इस मौसम में मेथी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी सुचारू रूप से काम करती है। ऐसे में खुद के साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी मेथी का पराठा बनाकर परोस सकती हैं। ये एक ऐसा पराठा है, जिसे आप बच्चों से अलावा बड़ों के लंच में भी पैक कर सकती हैं।
इसका स्वाद अचार और दही से साथ तो बढ़ता ही है, लेकिन अगर आप इसके साथ आलू टमाटर की सब्जी परोसेंगी तो आपके परिवारवाले पेट के साथ-साथ मन भर के मेथी का पराठा खाएंगे। इसी के चलते आइए बिना देर किए हुए आपको मेथी का पराठा बनाने का सही और आसान तरीका बताते हैं।