फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrat Recipe: व्रत के लिए घर पर तैयार करें फलाहारी गोलगप्पे, यहां जानें आसान विधि

Mon, 31 Jul 2023 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

व्रत में अगर आप गोलगप्पा खाना चाहती हैं तो घर पर ही व्रत वाले गोलगप्पे बना सकती हैं। आइए आपको सिंपल रेसिपी बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Vrat Recipe - फोटो : instagram
Vrat Recipe: सावन का महीना चल रहा है। इस पावन महीने में लोग महादेव की पूजा-अर्चना करके भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। बहुत से लोग भोलेनाथ के मंदिरों में कांवड़ लेकर जाते हैं तो कई व्रत-उपवास करते हैं। व्रत में लोग खाने के अलावा फलाहार भी खाते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि व्रत में हमेशा सादा खाना या फलाहार ही खाना चाहिए, लेकिन कई बार व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन करने लगता है। इस क्रेविंग को खत्म करने के लिए आप व्रत में भी गोलगप्पा खा सकते हैं।

जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब लगता है लेकिन व्रत के लिए आप घर पर ही फलाहारी गोलगप्पे बना सकते हैं। गोलगप्पे एक ऐसी चीज है, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। आज के लेख में हम आपको व्रत वाले फलाहारी गोलगप्पे बनाना बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी व्रत में अपने मन के गोलगप्पे खा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
गोलगप्पा - फोटो : अमर उजाला
गोलगप्पा बनाने के लिए सामान
  • राजगिरा 
  • कुट्टू का आटा
  • उबला आलू 
  • तेल 
  • पानी
विज्ञापन

3 of 6
golgappa vender murder
विधि

फलाहारी गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले राजगिरा और कुट्टू के आटे को अच्छे से मिलाना है। अब इसमे उबला हुआ आलू मैश करके डालें। इसके बाद आटे में थोड़ा सा तेल मिलाकर थोड़ा-थोड़ा सा पानी डालें और आटे को तैयार कर लें। इस तैयार आटे को कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दें।

कुछ देर बाद इसकी बड़ी सी लोई लेकर उसे बड़े आकार में बेल लें। कुकी कटर की मदद से छोटे-छोटे गोलगप्पे काट लें। अगर आप चाहें तो छोटी-छोटी लोई लेकर आप गोलगप्पे तैयार कर सकती हैं। इन सभी गोलगप्पों को तेल में फ्राई करके अलग रख लें। 

4 of 6
golgappe
गोलगप्पे का पानी बनाने का सामान
  • पानी
  • हरा धनिया
  • हरी मिर्च
  • नमक
  • नींबू
  • कच्चा आम
  • भुना जीरा
  • काली मिर्च
विज्ञापन

5 of 6
Golgappe - फोटो : instagram
पानी बनाने का सही तरीका

सबसे पहले घनिया, हरी मिर्च और कच्चे आम का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बनाने के बाद एक जग में पानी लीजिए। इस पानी में तैयार पेस्ट को डाल दें। इसके बाद पानी में नमक, काली मिर्च, नींबू का रस और भुना जीरा डाल कर अच्छे से मिलाएं। बस आपके गोलगप्पे का पानी तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Golgappe - फोटो : Pixabay
भरने के लिए तैयार करें आलू

इसमें भरने के लिए आप आलुओं में सेंधा नमक, हरी मिर्च, खटाई को मिलाकर मेश कर लें। बस आपके फलाहारी गोलगप्पे तैयार हैं। बस आपके व्रत वाले फलाहारी गोलगप्पे तैयार हैं। गोलगप्पे के पानी को हमेशा ठंडा करके ही परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें