फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेज के 10 बड़े फायदे भुला देंगे नॉनवेज

Wed, 27 Apr 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
वेज खाने वाले ज्यादा दिन जिंदा रहते हैं - फोटो : gettyimages
खानपान को लेकर हमेशा बड़ी बहस छिड़ी रहती है। वेज खाएं या नॉनवेज? चटखारे देखें या सेहत? ये तमाम सवाल दिलो-दिमाग में उमड़ते हैं। लेकिन परेशान न हों। हमने सोल्युशन निकाला है। सेहत है तो कल है। और सेहत के लिए जरूरी है हेल्दी और हाईजीनिक डाइट। ज्यादातर फूड विशेषज्ञों ने वेज चुनने की सलाह दी है। बड़ा कारण है कि वेज खाने वाले लोग नॉनवेज खाने वालों के मुकाबले ज्यादा दिन जिंदा रहते हैं।
विज्ञापन

छरहरी काया और लंबी उम्र चाहते हैं तो वेज को तुरंत कहें हां, 10 फायदे

2 of 10
वेज खाने वाले लोग ज्यादा छरहरे, जवान और स्वस्थ्य रहते हैं - फोटो : gettyimages
शाकाहारी आहार में कम वसा और सोडियम होता है। जबकि पशु वसा ज्यादा हानिकारक होती है। इसमे कीटाणु होते हैं जो बीमारियों को दावत देते हैं। नतीजतन, वेज खाने वाले लोग ज्यादा छरहरे, जवान और स्वस्थ्य रहते हैं। सब्जियों में जो वसा पाई भी जाती है वो हानिकारक नहीं होती।
विज्ञापन

छरहरी काया और लंबी उम्र चाहते हैं तो वेज को तुरंत कहें हां, 10 फायदे

3 of 10
जैसा श्रोत, वैसी ऊर्जा - फोटो : gettyimages
बच्चे-बच्चे जानते हैं कि 'फूड गिव्स अस एनर्जी' यानी भोजन हमें ऊर्जा देता है। तो बड़ी सरल सी बात है कि ऊर्जा का श्रोत जैसा होगा, वैसी ही ऊर्जा मिलेगी। नॉनवेज खाएंगे तो पशुओं से मिलने वाली आफतें मुफ्त में आएंगी। क्योंकि पशु भी इंसानों की तरह स्टेरॉयड और अन्य तनाव हार्मोन को पैदा करते हैं और जब आप उन्हें खाते हैं तो वे खून में मिल जाते है और जहर बनाते हैं।

छरहरी काया और लंबी उम्र चाहते हैं तो वेज को तुरंत कहें हां, 10 फायदे

4 of 10
फाइबर से बाउअल मूवमेंट अच्छा होता है - फोटो : gettyimages
डाइटीशियन्स और डॉक्टर हमेशा सलाह देते हैं कि शरीर के लिए फाइबर युक्त भोजन जरूरी है। तो फिर देर क्यों? हरी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। फाइबर से बाउअल मूवमेंट अच्छा होता है। नॉनवेज में फाइबर कुछ ही मात्रा में पाए जाते हैं।
विज्ञापन

छरहरी काया और लंबी उम्र चाहते हैं तो वेज को तुरंत कहें हां, 10 फायदे

5 of 10
दिल और दिमाग के लिए चुने शाकाहार - फोटो : gettyimages
शाकाहारी आहार लेने पर रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है। दिल ठीक से काम करता है। दिल ठीक है तो दिमाग तो दुरुस्त रहेगा ही।
विज्ञापन

छरहरी काया और लंबी उम्र चाहते हैं तो वेज को तुरंत कहें हां, 10 फायदे

6 of 10
कैंसर जैसी बीमारियों से भी लड़ सकते हैं - फोटो : gettyimages
शाकाहारी आहार में वो सारे पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर के लिए जरूरी जरूरी होते हैं। जैसे एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल्स, विटामिन्स। इनसे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। कैंसर जैसी बीमारियों से भी लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

छरहरी काया और लंबी उम्र चाहते हैं तो वेज को तुरंत कहें हां, 10 फायदे

7 of 10
पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती - फोटो : gettyimages
अच्छी बात ये भी है कि शाकाहारी भोजन करने से पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। 

छरहरी काया और लंबी उम्र चाहते हैं तो वेज को तुरंत कहें हां, 10 फायदे

8 of 10
70 फीसदी बीमारियों से बचते हैं - फोटो : gettyimages
जानकारों की मानें तो 70 फीसदी बीमारियां डाइट पर निर्भर करती है। दिल और लिवर की बीमारियां भी इनमें शामिल हैं।

छरहरी काया और लंबी उम्र चाहते हैं तो वेज को तुरंत कहें हां, 10 फायदे

9 of 10
क्रोनिक डीजेनरेटिव बीमारियां नहीं होतीं! - फोटो : gettyimages
क्रोनिक डीजेनरेटिव बीमारियां यानी मोटापा, कोरोनरी धमनी रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह से बचे रहना है तो शाकाहार को हां कहें।
विज्ञापन

छरहरी काया और लंबी उम्र चाहते हैं तो वेज को तुरंत कहें हां, 10 फायदे

10 of 10
आज ही अपना डाइट चार्ट अपडेट करलें - फोटो : gettyimages
वेज खाने से कुछ कैंसर भी नहीं होते जैसे कि कोलोन, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, स्टोमक, फेंफड़े आदी के कैंसर। है न कमाल का आइडिया? तो फिर आज ही अपना डाइट चार्ट अपडेट करलें। धर्म के लिए नहीं, अपनी सेहत के लिए शाकाहार चुनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें