Traditional Bihar Foods: आज-कल बिहार काफी सुर्खियों में है, क्योंकि हाल ही में बिहार में चुनावों का समापन हुआ है। जब भी जिक्र बिहार का आता है तो सबसे पहले वहां के स्वादिष्ट खाने का ख्याल आ जाता है। ऐसे में सबसे पहले जिस व्यंजन की याद आती है, वो है लिट्टी-चोखा। ये डिश न सिर्फ बिहार में बल्कि देश और विदेश में भी बेहद लोकप्रिय है। पर, क्या आप जानते हैं कि बिहार की खाद्य संस्कृति सिर्फ लिट्टी-चोखे तक सीमित नहीं है।
यहां कई ऐसे पारंपरिक व्यंजन मौजूद हैं, जिनका स्वाद जितना अनोखा है, उतना ही कम लोग इनके बारे में जानते हैं। ये डिशेज बिहार की पुरानी परंपराओं, देसी मसालों और स्थानीय सामग्रियों से तैयार होती हैं, जिनमें लोगों की जीवनशैली और संस्कृति की झलक दिखती है। अगर आप फूड लवर हैं और नए स्वादों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं, तो बिहार की बेहद स्वादिष्ट पारंपरिक डिशेज आपके लिए एक नए फूड अनुभव का दरवाजा खोल सकती हैं।