फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 10 मिनट में बनाएं साबूदाने की ये खास डिश, आज ही करें ट्राई

Mon, 25 Sep 2017 08:25 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
हेल्दी फूड
नवरात्रि में उपवास के दौरान फलाहार में साबूदाना खूब खाया जाता है और इससे तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। तो चलिए आज आपको साबूदाने के कुरकुरे वड़ा बनाने की विधि बताते हैं।

पढ़ें- व्रत में खाएं ये लजीज खीर, स्वाद और सेहत का है बेजोड़ कॉम्बिनेशन
 
विज्ञापन

2 of 5
हेल्दी फूड
साबूदाना वड़ा बनाने की विधि-
एक कप साबूदाना
उबले हुए आलू – 4
मूंगफली के दाने – आधा कप
हरी मिर्च – 2 बारी कटी हुई
एक छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
धनिया - बारीक कटा हुआ
व्रत वाला नमक - स्वादानुसार

पढ़ें- व्रत में खाएंगे ये खास लड्डू तो दिनभर रहेगी फुर्ती...
 
विज्ञापन

3 of 5
हेल्दी फूड
बनाने की विधि-
सबसे पहले साबूदाने को भिगोकर करीब 3 से 4 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद कढ़ाई में मूगफली के दानों को बिना घी के भून लें और भूनने के बाद छिलका हटाकर मिक्सी में दरबरा पीस लें।

पढ़ें- व्रत में सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा आलू केला पकौड़ा

 

4 of 5
हेल्दी फूड
अब उबले हुए आलू को मैश कर लें। आलू में साबूदाना, दरबरी मूंगफली, हरा धनिया, अदरक पेस्ट , हरी मिर्च और नमक अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहें कि साबूदाना में बिल्कुल भी पानी न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेल्दी फूड
इस मिश्रण को छोटे –छोटे गोले का आकार देकर चपटी लोई बनाए। इसके बाद कढ़ाई में तेल या घी चढ़ाए और गरम होने पर इन्हें कढ़ाई में डाल दें। इसे तब तक भूनें जब तक सुनहरे रंग का न हो जाए। आपके साबूदाना वड़े तैयार है। आप इन्हें चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें