फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pizza Bomb Recipe: पिज्जा तो खा लिया पर क्या कभी पिज्जा बम ट्राई किया क्या? ऐसे घर पर करें तैयार

Wed, 29 Oct 2025 10:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Pizza Bomb At Home: पिज्जा खा-खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें। हम यहां आपको पिज्जा बम की रेसिपी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Pizza Bomb - फोटो : Adobe stock
How to Make Pizza Bomb At Home: अगर आप बार-बार एक ही तरह का पिज्जा खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त है कुछ नया और धमाकेदार ट्राई करने का। आज हम लेकर आए हैं ‘पिज्जा बम’ की रेसिपी, जो स्वाद में पिज्जा से भी ज्यादा मजेदार है। इसका नाम ही बताता है कि इसमें फ्लेवर और चीज का धमाका छिपा है। ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट व चीजी होते हैं।

पिज्जा बम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे और इसे आप पार्टी, लंच या ईवनिंग स्नैक्स में आसानी से बना सकते हैं। बस कुछ सिंपल इंग्रीडिएंट्स जैसे पिज्जा सॉस, चीज, सब्जियां और मैदा से यह डिश मिनटों में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं इस यम्मी पिज्जा बम को बनाने की आसान रेसिपी और परफेक्ट टिप्स।
 
विज्ञापन

2 of 6
सामग्री - फोटो : freepik.com
सामग्री
  • मैदा
  •  यीस्ट
  •  नमक
  •  चीनी
  • तेल
  •  पिज़्ज़ा सॉस
  • चीज़
  •  शिमला मिर्च
  •  प्याज
  • स्वीट कॉर्न
  •  ऑरेगानो- चिली फ्लैक्स

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

पिज्जा बम बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको इसका आटा तैयार करना है। इसके लिए एक बड़े से कटोरे में सबसे पहले मैदा, यीस्ट, नमक और चीनी मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। जब ये सही से गुंथ जाए तो इसे कम से कम 1 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि ये फूल जाए। इसे इस दौरान बिल्कुल छेड़ें नहींं।

4 of 6
विधि - फोटो : instagram
जब तक ये सही से सेट हो रहा है, तब तक सभी सब्जियों को बारीक काटकर एक कटोरे में मिक्स करें। इसमें हल्का सा नमक, पिज्जा सॉस और चीज मिक्स करें। इसके साथ-साथ ऑरेगानो- चिली फ्लैक्स भी इसी समय इसमें मिक्स कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
अब तैयार डो से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर फैलाएं। इसमें हल्की सी पिज्जा सॉस लगाएं और सभी सब्जियों की स्टफिंग रखें। ऊपर से थोड़ा सा चीज और डालकर इसे गोलाकार शेप में बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
शेप देने के बाद इसे ऊपर हल्का सा बटर लगाएं और फिर ओवन में बेक करें। बस तैयार है क्रिस्पी और चीजी और क्रिस्पी पिज्जा बम। इसे गरमागरम ही सर्व करें, ताकि चीज का स्वाद और भी अच्छी तरह से आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें