Mint
- फोटो : istock
पुदीने की चटनी
पुदीने की चटनी सैंडविच वगैरह स्नैक्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगती है। इसे बनाने के लिए बस जरूरत होगी पुदीने की पत्ती, धनिया की पत्ती, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक स्वादानुसार। इन सबको मिलाकर पीस लें और तैयार है चटपटी पुदीने की चटनी। इसे चीला, सैंडविच, कचौरी वगैरह के साथ खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं।