फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: व्रत में चाहिए दिनभर एनर्जी तो पिएं बादाम वाला दूध, बनाने की विधि है बेहद आसान

Tue, 01 Mar 2022 09:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Mahashivratri 2022: - फोटो : istock
फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि कृष्ण पक्ष को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। अगर व्रत वाले दिन आपको विशेष उर्जा की आवश्यकता है तो बादाम वाले दूध का सेवन करें। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। अगर आज के दिन आप भी व्रत रखने वाले हैं तो इस स्पेशल बादाम वाले दूध की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। बादाम वाले दूध को आप किसी भी सामान्य दिन में भी एनर्जी के लिए बनाकर पी सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
भीगे हुए बादाम - फोटो : istock
बादाम का दूध बनाने की सामग्री
बादाम वाले दूध को बनाने के लिए बहुत सारे समय की जरूरत नहीं होती। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी एक गिलास दूध, बादाम करीब से बीस से पच्चीस, केसर, इलायची चार, सजाने के लिए पिस्ता बारीक कटा हुआ, चीनी चार से पांच चम्मच, अगर ठंडा बादाम का दूध पीना है तो बर्फ के टुकड़े।
विज्ञापन

3 of 4
घर पर ऐसे बनाएं बादाम दूध - फोटो : istock
स्पेशल बादाम को बनाने की विधि
बादाम का दूध बनाने के लिए बादाम को धोकर रातभर के लिए भिगो दें। अगर रात में बादाम नहीं भिगोया है तो इसे गुनगुने पानी में दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें। बादाम के छिलके फूलकर निकल जाएंगे। अब छिले हुए बादाम को को केसर और चीनी के साथ बारीक पीस लें। अगर इसे पीसने में दिक्कत हो रही तो थोड़ा सा दूध डाल दें। 
विज्ञापन

4 of 4
Almond Milk
पिसे हुए बादाम के मिश्रण को किसी बर्तन में निकाल लें। अब एक गिलास ठंडा दूध बादाम वाले मिश्रण में मिला दें। अच्छी तरह से इन मिश्रण को एक बार फेंट लें और तैयार है स्पेशल बादाम वाला दूध। अगर आप ठंडा बादाम वाला दूध नहीं पीना चाहते तो इसे गर्म भी बनाकर पिया जा सकता है। बस इसे सर्व करते समय बारीक कटे पिस्ता की मदद से सजाएं। व्रत के दिन शरीर में एनर्जी के लिए ये बादाम वाला दूध बहुत कारगर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें