फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: उड़द की दाल को इस तरह से बनाएं, रोज के खाने का बढ़ जाएगा जायका

Mon, 11 Apr 2022 12:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दालकी रेसिपी - फोटो : Istock
रोज के खाने में वहीं दाल और सब्जी खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार लंच में उड़द की दाल को इस विधि से बनाकर तैयार करें। वैसे तो दाल की कई सारी वैराइटी होती है। जिन्हें अलग-अलग तरीके से बनाकर रोज के खाने का जायका आसानी से बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमे ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं होती। तो चलिए जानें कि उड़द की दाल को कैसे अलग तरह से बनाकर जायका बढ़ाया जा सकता है। उड़द की इस तरह से बनी दाल को दाल पख्तूनी कहते हैं। तो चलिए जानें क्या है इसकी रेसिपी। 
विज्ञापन

2 of 5
उड़द
उड़द की दाल बनाने की सामग्री
साबुत छिलके वाली उड़द की दाल सौ ग्राम, चार से पांच टमाटरों की प्यूरी, फ्रेश क्रीम एक कप, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट एक चम्मच, जीरा पाउडर, गरम मसाला एक चम्मच, हरी धनिया बारीक कटी हुई, बटर, नमक स्वादानुसार। 
विज्ञापन

3 of 5
दाल की रेसिपी - फोटो : Istock
दाल पख्तूनी बनाने की विधि
उड़द की दाल बनाने के लिए इसे सबसे पहले अच्छे से साफ कर छह से आठ घंटे के लिए भिगोकर पानी में रख दें। जब दाल पूरी तरह से फूल जाए तो इसे निकाल कर बर्तन में रख लें। एक बार पानी से और धो लें। प्रेशर कूकर में दाल डालें। साथ में स्वादानुसार नमक और पानी की मात्रा पकने के लायक दाल के डालकर उबाल लें। 

4 of 5
दाल पख्तूनी - फोटो : instagram/subhadramukherjee16
जब कूकर की सीटी खुल जाए तो इसे किनारे रख लें। अब किसी कड़ाही में मक्खन डालकर पिघलाएं। जब मक्खन गर्म हो जाए तो इसमे लहसुन का पेस्ट और अदरक का पेस्ट डाल दें। अच्छी तरह से इन दोनों पेस्ट को भून लें। जब ये दोनों भुन जाएं तो टमाटर की प्यूरी डाल दें। टमाटर की प्यूरी को पकने में दो से तीन मिनट लगेंगे। पकने के बाद प्यूरी बटर को किनारे की तरफ से छोड़ देगी। जब टमाटर की प्यूरी पक जाए तो इसमे उबली हुई उड़द की दाल डाल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उड़द दाल - फोटो : istock
उड़द की दाल अगर गाढ़ी लग रही है तो आप इसमे एक कप पानी और डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिला दें और चार से पांच मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद इस दाल में जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर उबाल दें। इसके बाद गरम मसाला डालकर चलाएं और गैस को बंद कर दें। सबसे आखिर में फ्रेश क्रीम और कटी हुई हरी धनिया डालकर ढंक दें। तैयार है उड़द की स्वादिष्ट दाल। इसे आप रोटी. पराठा और चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें