गर्मियों के मौसम में शरीर के तापमान को कम करने के लिए अलग-अलग चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। जिससे कि शरीर को ठंडक मिलती रहे। वहीं घर से बाहर निकलने पर तेज धूप और लू का असर भी शरीर पर कम हो। ऐसे में खस का बना शरबत काफी राहत पहुंचाता है। वैसे भी गर्मियों के मौसम में कई सारे देसी ड्रिंक हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही गर्मी और लू से भी बचत करते हैं। जैसे आम का पन्ना, सत्तू से बनीं ड्रिंक वहीं खस का शरबत भी काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा खस से बना शरबत।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
खस का शरबत बनाने की सामग्री
खस का एसेंस एक चम्मच, चीनी दो कप, ग्रीन कलर का फूड कलर, पानी दो गिलास, बर्फ के टुकड़े शरबत को ठंडा करने के लिए।
विज्ञापन
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खस का शरबत बनाने की विधि
खस का शरबत बनाने के लिए किसी बर्तन में दो गिलास या फिर जितने लोगों के लिए शरबत बनाना है। उतनी मात्रा में पानी ले लें। इस पानी में स्वादानुसार दो कप या पानी की मात्रा के अनुसार चीना डालकर अच्छे से घोलें। चीनी को पानी में घोलने के लिए इसे चम्मच की सहायता से चलाते रहें। ऐसा करने से चीनी जल्दी घुल जाएगी।
अब चीनी और पानी के घुल जाने पर उसमे खस का एसेंस एक चम्मच या फिर पानी की मात्रा के अनुसार दो से तीन चम्मच डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। साथ में आधा चम्मच हरे रंग का फूड कलर भी डाल दें। इस शरबत में बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा कर लें। बस तैयार है खस का शरबत। ये गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करेगा। वैसे आजकल बाजार में कई सारे शरबत बने बनाए भी आते हैं। बस इसे घऱ में लाकर पानी में घोल देना होता है। खस का शरबत भी बाजार में मिलता है। इसे फटाफट मिनटों में तैयार किया जा सकता है।