फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: बच्चों के लिए बनाएं पास्ता कटलेट, मिनटों में हो जाएगा तैयार

Sun, 01 May 2022 01:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Pasta Recipe - फोटो : Istock
पास्ता खाना हर बच्चे को पसंद होता है। पास्ते के नाम से ही बच्चों का चेहरा खिल जाता है। फिर जब पास्ते के साथ कटलट का स्वाद मिल जाए तो कहना ही क्या। ब्रेकफास्ट से लेकर स्नैक्स तक में आप पास्ते से बने कटलेट को बना सकते हैं। बच्चे जब भी फास्ट फूड या फिर कुछ चटपटा खाने की जिद करें तो इस तरह के स्नैक्स आसानी से फटाफट बच्चों के लिए तैयार किए जा सकते हैं। हालांकि पास्ता कटलेट बड़ों के लिए भी परफेक्ट ईवनिंग स्नैक्स हैं। तो चलिए जानें क्या है पास्ता कटलेट बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
pasta
पास्ता कटलेट बनाने की सामग्री
पास्ता आधा कप, ब्रेड स्लाइस एक, आलू एक, प्याज बारीक कटी हुई, चाट मसाला आधा चम्मच, हरी धनिया, हरी मिर्ची कटी हुई, तेल, नमक स्वादानुसार, शिमला मिर्च, ब्रोकली, गाजर, साथ ही मनचाही सब्जियां। इन सारी सब्जियों को बारीक-बारीक काट लें। 
विज्ञापन

3 of 4
cutlet
पास्ता कटलेट बनाने की विधि
पास्ता कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को उबाल लें। जब ये पक जाएं तो इन्हें ठंडे पानी से धोकर रख लें। फिर आलू को उबाल लें। अब किसी बाउल में उबले हुए पास्ता और उबले हुए आलू को मैश कर लें। अच्छे से मैश कर लेने के बाद इसमे बारीक कटा प्याज मिला दें।इसके साथ ही ब्रोकली, शिमला मिर्च, गाजर भी डाल दें। साथ में बारीक कटी हरी मिर्ची, हरा धनिया और चाट मसाला डालकर मिलाएं। सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स करें। बच्चों को पास्ता कटलेट में और भी कई सारी हेल्दी सब्जियों को मिलाकर खिलाया जा सकता है। इससे उन्हें स्वाद भी मिलेगा और सब्जियों का पोषण भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
cutlet
सारे मिश्रण को बराबर भाग में बांट लें और कटलेट का मनचाहा आकार दें। कड़ाही में तेल गर्म करें और आंच को मीडियम कर कटलेट को तेल में डाल दें। फिर सुनहरा होने तक फ्राई करें। जब कटलेट दोनों तरफ से सिंक जाएं तो प्लेट में निकाल लें। चटनी या फिर केचप के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें