रोज के खाने में अगर सलाद, रायता या चटनी ना हो तो स्वाद नही आता। लेकिन अगर समय की कमी की वजह से रोज चटनी नहीं बना पातीं। तो इस हरी मिर्च के ठेचे को बनाकर रख लें। ये तीन से चार दिन आराम से चल जाएगी। दरअसल, हरी मिर्च का ठेचा एक तरह की महाराष्ट्रियन चटनी है। जिसे हरी मिर्च के साथ मूंगफली डालकर बनाया जाता है। जिसका स्वाद लाजवाब होता है। तो चलिए जानें क्या है हरी मिर्च का ठेचा बनाने की विधि।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
peanut
- फोटो : pexel
हरी मिर्च का ठेचा बनाने की सामग्री
एक चौथाई कप कटी हुई हरी मिर्च, तीन चम्मच कच्ची मूंगफली, दो चम्मच तेल, आठ से दस लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई, एक चौथाई कप हरी धनिया, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन
3 of 4
green chilli
हरी मिर्च का ठेचा बनाने की विधि
हरी मिर्च का ठेचा बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन को गर्म करें। मूंगफली डालकर भूनें। जब मूंगफली भुन जाए तो इसे ठंडा कर लें फिर इसका छिलका उतारकर किनारे रख लें। ध्यान रहे कि मूंगफली को ड्राई ही रोस्ट करें नहीं तो छिलका उतारने में दिक्कत होगी। पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। फिर उसमे हरी मिर्च डालकर मिलाएं। ढक्कन से ढंक दें और दो से तीन मिनट के लिए पकने दें।
लहसुन डालें और मध्यम आंच पर एक मिनट के लिए और पकाएं। इस मिर्च वाले मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो सारे मिश्रण को ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें। बस तैयार है हरी मिर्च का ठेचा। इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर रख लें और जब जरूरत हो इस्तेमाल करें। हरी मिर्च का ठेचा ब्रेकफास्ट में पराठे या फिर महाराष्ट्री की डिश थालीपीठ के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही आप इसे रोटी या चावल के साथ लंच या डिनर में भी सर्व कर सकती हैं।