फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: पास्ता बनाएं इस मसालेदार ट्विस्ट के साथ, बच्चों के साथ बड़े भी करेंगे पसंद

Thu, 26 May 2022 04:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
pasta
बच्चों को पास्ता बेहद पसंद होता है। इसे लोग घरों में स्नैक्स के तौर पर ज्यादातर खाते हैं। लेकिन अगर आप बच्चों को हमेशा हेल्दी स्नैक्स और ब्रेकफास्ट देती हैं। तो इस बार उन्हें पास्ता की ये टेस्टी डिश खिलाएं। रेस्तरां और स्ट्रीट फूड से अलग घऱ में बने इस मसालेदार पास्ते का टेस्ट काफी अलग होगा और बच्चों के साथ ही बड़ों को भी पसंद आएगा। तो चलिए जानें क्या है मसालेदार पास्ता बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
pasta - फोटो : social media
मसालेदार पास्ता बनाने की सामग्री
दो कप पास्ता आप चाहें तो मैक्रोनी भी ले सकती हैं। साथ में दो टमाटर, एक प्याज, एक चम्मच मोजरेला चीज, कुटी हुई लाल मिर्च, अदरक. हरी मिर्च, केचप एक चम्मच, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 4
pasta
मसालेदार पास्ता बनाने की विधि
सबसे पहले पास्ता को उबाल लें। इसे पकाने के लिए किसी बर्तन में पानी गर्म करें। इस पानी में थोड़ा सा तेल मिला दें। जिससे कि पकने के बाद पास्ता एक दूसरे में चिपके नहीं। और आसानी से बन जाए। पानी जब उबलने लगे तो इसमे पा्स्ता को डालकर पकाएं। जब पास्ता पक जाए तो इसे किसी छलनी में छानकर निकाल लें। ठंडे पानी से पास्ते को धो लें जिससे कि ये ओवरकुक ना हो जाए। 
विज्ञापन

4 of 4
Pasta Recipe - फोटो : Istock
अब प्याज, अदरक, हरी मिर्ची, टमाटर को डालकर ग्राइंड कर लें। किसी कड़ाही में तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमे प्याज और टमाटर के साथ मिर्ची अदरक का पेस्ट डालें। पेस्ट को अच्छी तरह से भूनें। जब ये तेल छोड़ने लगे तो इस पेस्ट में मेयोनीज, केचप, लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच चीज और स्वादानुसार नमक डालकर चलाएं। कलछी से चलाते हुए इसे करीब दो से तीन मिनट तक भूनें। सारे मसाले भूनने के बाद इसमे पके हुए पास्ता डालें। अच्छे से चलाकर मिक्स करें। बस सबसे आखिर में चिली फ्लैक्स और हरी धनिया काटकर सर्व करें। और गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें