फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: केले ज्यादा पक गए तो बना लें कचौड़ियां, टेस्ट होगा लाजवाब

Wed, 25 May 2022 05:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
banana - फोटो : Pixabay
कई बार घरों में रखे केले कुछ ज्यादा ही पक जाते हैं। ऐसे में इन्हें फेंकने के सिवाय कुछ और उपाय नहीं समझ आता। लेकिन अगर घर में ज्यादा केले आ गए हैं और इन्हें फेंकने की नौबत आने वाली है। तो इससे पहले ही पके केले की मदद से कचौड़ियां तैयार कर लें। ये कचौड़ी शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट स्नैक्स का काम करेंगी। वहीं पौष्टिक और केले के गुणों से भरपूर इस कचौड़ी को आप बच्चों के लिए भी तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है पके केले से कचौड़ी बनाने की विधि।
विज्ञापन

2 of 5
banana - फोटो : social media
केले की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
दो पके हुए केले, दो कप आटा, आटा की मात्रा के हिसाब से पिसी हुई चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, दूध आधा कप, तलने के लिए देसी घी या फिर तेल। 
विज्ञापन

3 of 5
atta - फोटो : Istock
पके केले की कचौड़ी बनाने की विधि
पके हुए केले को लेकर छिलका उतारें और फिर इसे मैश कर लें। किसी बाउल में गेंहू का आटा लें। इसमे पिसी चीनी मिलाएं। पिसी चीनी की मात्रा पके हुए केले की मिठास के हिसाब से रखें। या फिर बच्चों को इसे खिलाना है चीनी को स्वाद के हिसाब से बढ़ा सकती हैं। चीनी के साथ ही गेंहू के आटे में इलायची का पाउडर मिक्स कर लें। 

4 of 5
kachori - फोटो : Istock
इस आटे में मैश किया हुआ केला मिक्स करें। पके केले की मदद से अगर आटा गूंथ जाता है तो पानी ना मिलाएं। अगर आटे को बांधने में दिक्कत हो रही है या फिर आटा नर्म नहीं हुआ है तो थोड़ा सा दूध मिला लें। अब आटे को अच्छी तरह से मसलकर गूंथ लें। अब इन आटों की लोई बना लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kachori - फोटो : Istock
सारे आटे की लोई बनाकर कचौडियां तल लें। फिर गैस पर कड़ाही रखें और तेल या देसी घी डालकर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो बेली हुई कचौड़ियों को इसमे डालकर तलें। इन कचौड़ियों को अगर आप बच्चों को खिलाना चाहती हैं तो साथ में मिठास ऐड करें। जैसे कि चॉकलेट सीरप डालकर दें। इन केले से बनी कचौड़ियों को दो दिन तक रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें