दूध को संपूर्ण आहार कहा गया है। इसलिए दूध का सेवन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। खासतौर पर बढ़ते बच्चों की डाइट में दूध जरूर शामिल होना चाहिए। जिससे कि उन्हें पूरे पोषक तत्व मिल सके। लेकिन बहुत सारे बढ़ते बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं। बच्चों के पीछे दूध लेकर भागने के बावजूद अगर बच्चे दूध ना पीने के बहाने बनाते हैं। तो उन्हें सादा दूध देने के बजाय अलग-अलग स्वाद के साथ दें। जिससे कि वो आसानी से पी सकें।
फ्लेवर मिल्क ना केवल बच्चों को पीने में स्वादिष्ट लगेगा बल्कि इसमे मिली चीजे भी फायदेमंद होगी। तो चलिए जानें किस तरह से बनाएं अलग-अलग फ्लेवर मिल्क।