चॉकलेट फ्रूट कप
- फोटो : istock
अब सारे फलों को काट लें। अंगूर को भी आधा भाग में कर लें। सेब और कीवी की छोटे टुकड़ों में काट लें। अनानास भी क्यूब्स में कट कर रख लें। फ्रेश क्रीम को पिसी चीनी और वनीला एसेंस की कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। या फिर बाजार से तैयार व्हिप्ड क्रीम खऱीद कर लाएं। इसे पाइपिंग बैग में भर लें। फ्रीजर से मोल्ड्स को निकाल कर लाएं। इन मोल्ड्स में से चॉकलेट को बाहर निकालें। बाहर निकालने पर ये बिल्कुल कटोरी के साइज के बने रहेंग। बस इन चॉकलेट की कटोरियों में पाइपिंग बैग की मदद से क्रीम भरें। फिर उसके ऊपर सारे फलों को रखें। फलों के ऊपर एक लेयर और क्रीम की लगाएं। ऊपर से चॉकलेट कलरफुल जेम्स या फिर रंगीन टॉफियों से सजाएं। बस तैयार है स्वादिष्ट चॉकलेटी फ्रूट कप, इसे बनाकर तुरंत परोसें।